{"_id":"65550fc9d66c6be847029ced","slug":"brother-in-law-and-brother-in-law-die-in-road-accident-husband-and-wife-injured-gurgaon-news-c-1-1-noi1080-1118802-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जीजा-साले की सड़क हादसे में मौत, पति-पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जीजा-साले की सड़क हादसे में मौत, पति-पत्नी घायल
विज्ञापन
नूंह-अलवर हाईवे पर मांडीखेड़ा में हुई थी दुर्घटना
गांव महूं के घायल सगीर और अफसाना की हालत खतरे से बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। दिल्ली-अलवर हाईवे के गांव मांडीखेड़ा स्थित जाटका मोड के पास भीषण हादसे में एक बुजुर्ग और युवक की मौत हो गई है। एक महिला समेत उसका पति गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की पति-पत्नी की हालत खतरे से बाहर हैं।
मृतकों की पहचान को की लोकी राम पुत्र रामस्वरूप (28) गांव साकरस तहसील फिरोजपुर झिरका व रमेश पुत्र अमर सिंह (51) निवासी दयालपुर जिला अलवर के रूप में हुई है। घायलों की पहचान सगीर (30) अफसाना (28) गांव महूं के रूप में हुई है, दोनों पति-पत्नी है। बुधवार को मृतकों का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। देर शाम दोनों का उनके गांवों में दाह संस्कार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार रमेश दयालपुर राजस्थान से नूंह जिले के साकरस में ठहरा था और गांव साकरस से वह अपने साले लोकी राम के साथ मंगलवार को नगीना किसी काम से गए था कि अचानक गांव जाटका शिशवाना की तरफ से एक तेज रफ्तार डंपर ने ओवरटेक किया जिसके कारण आमने-सामने से आ रही बाइक अचानक टकरा गई। मौके पर ही दोनों लोकी राम व रमेश बुरी तरह घायल हो गए थे अस्पताल के गेट पर पहुंचने के बाद उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा के आपातकाल वार्ड के चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश ने कहा कि दोनों बुरी तरह घायल थे इलाज के दौरान अस्पताल में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। हालांकि उन्हें ऑक्सीजन व दवाई दी गई थी लेकिन उन्हें हम बचा नहीं पाए क्योंकि खून ज्यादा बह गया था और चोट भी खतरनाक थी। नगीना पुलिस थाना के जांच अधिकारी लेखराम ने बताया कि दिल्ली अलवर हाईवे के गांव जाटका शिशवाना मोड़ पर दो बाइकों में टक्कर हुई जिसमें रमेश और लोकी राम की अस्पताल में मौत हो गई थी। दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। लापरवाही से ड्राइविंग करने व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। इसमें एक डंपर ने ओवरटेक करने से सड़क दुर्घटना हुई है, दो की मौत हो चुकी है दो घायल है। घायलों को उपचार के बाद छुट्टी मिल गई है।