फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Brokers raised slogans outside the Market Committee office

Gurugram News: आढ़तियों ने मार्किट कमेटी कार्यालय के बाहर की नारेबाजी

Wed, 13 Dec 2023 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Brokers raised slogans outside the Market Committee office
अलग-अलग नियम के तहत वार्षिक फीस वसूल करने का विरोध, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। मार्किट कमेटी 15 दिसंबर के बाद मंडी में बैठे सब्जी आढ़तियों से दो अलग-अलग नियम के तहत वार्षिक फीस वसूल करेगी। मार्किट कमेटी के इस फरमान से नाराज सब्जी आढ़तियों ने मंगलवार को अपना विरोध जताया। आढ़तियों ने कहा कि सरकार उन पर जबरदस्ती एकमुश्त टैक्स ठोक रही है जिसे वह भरने में में सक्षम नहीं हैं। आढ़तियों ने मार्किट कमेटी सचिव सुनीता देवी को ज्ञापन सौंपा।

प्रधान उमेश जुनेजा कोकी ने कहा प्रदेश सरकार द्वारा सब्जी मंडी आढ़तियों पर एकमुश्त टैक्स लागू करने को लेकर सोहना आढ़ती एसोसिएशन ने सरकार के प्रति मंगलवार को रोष प्रकट किया। आढ़तियों का कहना है कि वह कमीशन एजेंट है जो कार्य होता है, उसी के अनुसार फीस वहन कर सकते हैं। लेकिन उन पर बिना काम किए ही सरकार एडवांस में वार्षिक टैक्स लगा रही है। प्रधान उमेश कोकी, लवली जुनेजा, श्रवण कुमार, प्रवीण कुमार, यशपाल वरमानी, धीरज वरमाणी, कैलाश, दुर्गा प्रसाद, मनोहर लाल, सोनू, दीपक सैनी, सतपाल सैनी, हरचंद, लक्ष्मी नारायण, भारत, मोहनलाल, हरवीर सैनी आदि सब्जी मंडी के थोक विक्रेता मौजूद थे।
विज्ञापन

मार्किट कमेटी की सचिव सुनीता देवी का कहना है कि सब्जी मंडी के थोक विक्रेताओं द्वारा दिया गया ज्ञापन उच्चाधिकारियों को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed