{"_id":"67ae3d4aacac7beca308b8d4","slug":"bounty-criminal-arrested-from-nepal-border-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-50677-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नेपाल सीमा से इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नेपाल सीमा से इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
अच्छे-चाल चलन के कारण मिली थी पैरोल, पत्नी की हत्या में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पांच माह पहले जेल में आजीवन कैद की सजा काट रहे कैदी को उसके चाल-चलन पर जमानत मिली थी, मौका देखते ही नेपाल भागकर शरण ली। सीआईए मानेसर की टीम ने जाल बिछाकर उसे नेपाल के बाॅर्डर से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया, जहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। सीआईए मानेसर प्रभारी सब इंस्पेक्टर ललित के अनुसार, आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में बांस अलीयर गांव के सुरेन्द्र को पैरोल पर अच्छे-चाल चलन के चलते जेल से बाहर जाने दिया गया था। बाहर आने के बाद नेपाल जाकर शरण ले ली थी। जेल वापस न आने पर आईएमटी थाना पुलिस ने उसके खिलाफ जेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। वह फरार चल रहा था। पुलिस की ओर से उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था, जिसे बुधवार की सुबह नेपाल बाॅर्डर से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को छानबीन के दौरान अपराधी पर सेंधमारी, हत्या के प्रयास, हत्या करने के तहत लगभग 80 अभियोग अंकित होने की जानकारी मिली है। अपराधी को पत्नी की हत्या करने पर आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
वर्जन
आरोपी की फरारी के दौरान मदद करने वालों पर पुलिस की नजर है। जल्द ही उसे सह देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। - राजेश, डीसीपी क्राइम, गुरुग्राम।