फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Booking of seats in long distance trains full on Raksha Bandhan

Gurugram News: रक्षाबंधन पर लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटों की बुकिंग फुल

Thu, 10 Aug 2023 06:20 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Thu, 10 Aug 2023 06:20 PM IST
विज्ञापन
Booking of seats in long distance trains full on Raksha Bandhan
यात्रियों को ऑनलाइन कंफर्म सीट नहीं मिल रही, काउंटर पर टिकट करवा रहे बुक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। रक्षाबंधन के अभी 19 दिन बचे हैं, लेकिन लंबी दूरी की ट्रेनों में सीट बुकिंग फुल चल रही है। काफी लोगों ने पहले ही सीट बुक करवाई हुई हैं। अब जो लोग अपने घर जाने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करवा रहे हैं, उनको ट्रेनों में सीट खाली नहीं मिल पा रही। ऐसे में कुछ लोग गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर जाकर वेटिंग में ही टिकट बुक करवा रहे हैं, ताकि यात्रा के दौरान उनको कंफर्म सीट मिल जाए।
30 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार है लेकिन ट्रेनें अभी से फुल हो गई हैं। गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से अलवर, जयपुर, अजमेर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्र, मुंबई, अहमदाबाद सहित अन्य कई स्थानों से लोग ट्रेनों के माध्यम से सफर करते हैं। रक्षाबंधन को अपने घरों में मनाने की तैयारी है, लेकिन ट्रेनों में बुकिंग फुल हो चुकी है। विभिन्न शहरों की ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची देखने को मिल रही है। केवल स्लीपर क्लास ही नहीं, बल्कि थर्ड एसी, सेकंड एसी और फर्स्ट एसी क्लास में भी यात्रियों को प्रतीक्षा सूची दिख रही है।
विज्ञापन

अहमदाबाद से ऋषिकेश जाने वाली योगा एक्सप्रेस ट्रेन नंबर-19031 में अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में सीटों की वेटिंग है। अजमेर से जम्मू तवी जाने वाली पूजा एक्सप्रेस ट्रेन नंबर-12413 में अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में आरएसी का विकल्प है, जिसमें 50 से अधिक आरएसी हैं। ऐसे में यात्रियों को सीट मिलना मुश्किल है। जम्मू तवी से अजमेर जाने वाली पूजा एक्सप्रेस ट्रेन नंबर-12414 में अंतिम सप्ताह में सीटों की वेटिंग है। आश्रम एक्सप्रेस ट्रेन नंबर-12915 व 12916 में अंतिम सप्ताह में स्लीपर व थर्ड एसी सीट की 80 से अधिक वेटिंग है, इस ट्रेन में बुकिंग कराने पर सीट नहीं मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed