फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Blood tests are being conducted by visiting every household in the villages.

Gurugram News: गांवों में घर-घर पहुंचकर हो रही खून की जांच

Wed, 07 Oct 2026 08:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
Blood tests are being conducted by visiting every household in the villages.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। नखडौला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में एनीमिया (खून की कमी) की पहचान के लिए विशेष अभियान चला रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य केंद्र की टीमें गांवों में लोगों के खून की जांच कर रही हैं। जांच में एनीमिया पाए जाने पर मरीजों को दवा और इलाज की सलाह दी जा रही है।
टीमें लोगों के हीमोग्लोबिन की जांच के साथ एनीमिया के लक्षण और बचाव की जानकारी भी दे रही हैं। डॉक्टरों के अनुसार, 10 ग्राम प्रति डेसीलीटर से कम हीमोग्लोबिन होने पर खून की कमी मानी जाती है। उम्र के अनुसार आयरन की दवाएं दी जा रही हैं। एक से पांच वर्ष के बच्चों को आयरन कप सिरप मिलती है। 9 से 18 वर्ष के लोगों को ब्लू आयरन दवा दी जाती है। 18 से 50 वर्ष वालों को रेड आयरन गोली मिलती है। 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को पिंक आयरन दवा दी जा रही है। पीएचसी के डॉक्टर तरुण चोपड़ा ने बताया कि एनीमिया के मामले महिलाओं में अधिक सामने आते हैं।
विज्ञापन

एनीमिया के लक्षण
एनीमिया के लक्षणों में कमजोरी, थकान, चक्कर आना और त्वचा का पीला पड़ना शामिल हैं। सांस फूलना और दिल की धड़कन तेज होना भी इसके संकेत हैं। एनीमिया से बचने के लिए भोजन में पालक, मेथी जैसी आयरन युक्त सब्जियां शामिल करें। नींबू और संतरे जैसे विटामिन सी वाले फल आयरन अवशोषण बेहतर करते हैं। गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर की सलाह पर आयरन और फोलिक एसिड की दवा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed