फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   BJP leaders showed rebellious attitude in Sarva Samaj Panchayat in Sohna

Gurugram News: सोहना में सर्वसमाज की पंचायत में भाजपा नेताओं ने दिखाए बगावती तेवर

Mon, 09 Sep 2024 03:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders showed rebellious attitude in Sarva Samaj Panchayat in Sohna
51 सदस्यों की कमेटी का गठन, 2 दिन में लेगी फैसला, लोगों ने कहा, भाजपा ने टिकट वितरण में किया भेदभाव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की ओर से तेजपाल तंवर को उम्मीदवार घोषित किए जाने से कलह बढ़ने लगी है। भाजपा नेताओं ने टिकट को लेकर बगावती तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं और पंचायतों का आयोजन करके आलाकमान पर दबाव बनाने की रणनीति शुरू कर दी है। इसी क्रम में रविवार को कस्बे की राघव वाटिका में सर्वसमाज की पंचायत का आयोजन किया गया था। लोगों ने एकमत होकर 51 सदस्यों की कमेटी का गठन करके 2 दिनों के अंदर फैसला लेने का निर्णय लिया है।
उक्त पंचायत खेल, वन व पर्यावरण मंत्री संजय सिंह द्वारा बुलाई गई थी। जिसमें विशेषकर राजपूत समाज के लोगों ने शिरकत की। भारी बारिश के बावजूद काफी संख्या ने लोगों ने शिरकत की । पंचायत में भाजपा नेता कल्याण चौहान व महेश चौहान ने भी पहुंचकर अपना समर्थन देकर भाजपा के उम्मीदवारी का कड़ा विरोध जताया। भाजपा आलाकमान पर जमकर कटाक्ष किये। दोनों नेताओं ने पंचायत के निर्णय का समर्थन करने का ऐलान किया है। पंचायत में भोंडसी, घामडोज, सोहना, तावडू, मेवात, आदि से पहुंचे पंच, सरपंचों , नंबरदारों ने कहा कि भाजपा ने टिकट वितरण में भेदभाव किया है। जिसका खामियाजा पार्टी को उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

वहीं, संजय सिंह ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार व पूर्व विधायक के कार्यकाल में भूमाफिया राज था। भ्रष्टाचार दीमक की तरह फैला हुआ था। इलाके में गुंडागर्दी का आलम था। तथा कोई भी सुरक्षित नहीं था। पंचायत कई घंटे तक चली । लोगों ने एकमत होकर 51 सदस्यों की कमेटी का गठन करके 2 दिनों के अंदर फैसला लेने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




तंवर की बढ़ी मुश्किले

मंत्री संजय सिंह सहित भाजपा नेता कल्याण सिंह व महेश चौहान की एकजुटता से भाजपा उम्मीदवार तेजपाल तंवर की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। जिनकी जीत की राह आसान नजर नहीं आ रही है। तंवर को अपनी ही पार्टी के नेताओं को मनाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। पंचायत द्वारा गठित कमेटी 11 सितंबर को अपना फैसला सुनाएगी। क्षेत्र से कौन नेता चुनाव लड़ेंगे या नहीं इसका फैसला पंचायत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed