फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   BJP is conspiring to influence voters in five states with the help of women: Congress

भाजपा महिलाओं के सहारे पांच राज्यों के वोटरों को प्रभावित करने का रच रही है षडयंत्र : कांग्रेस

Tue, 21 Apr 2026 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
BJP is conspiring to influence voters in five states with the help of women: Congress
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला कार्यालय नूंह में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें भारतीय जनता पार्टी सरकार पर महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 2023 में सभी राजनीतिक दलों की सर्वसम्मति से एक ऐतिहासिक विधेयक पारित किया जा चुका है, लेकिन अब भाजपा उसी मुद्दे को लेकर जनता, विशेषकर महिलाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शहीदा खान (पूर्व विधायक) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के समर्थन से जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी कांग्रेस की देन हैं, जिन्होंने वैश्विक स्तर पर भारत का नेतृत्व किया। इसके अलावा देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को भी कांग्रेस ने ही सर्वोच्च पद तक पहुंचाया।


पूर्व मंत्री आफताब अहमद व विधायक मामन खान ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को महिला विरोधी बताना पूरी तरह से तथ्यहीन और राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए काम किया है और भविष्य में भी यह प्रतिबद्धता जारी रहेगी। भाजपा ने देश के पांच राज्यों के चलते चुनाव के बीच में यह विशेष सत्र लाकर महिला आरक्षण का बिल लाने का प्रचार किया गया। जबकि इस बिल में महिला आरक्षण के बारे में कोई जिक्र नहीं है। जबकि महिला आरक्षण तो 2023 में ही लाया जा चुका है। भाजपा की मंशा महिलाओं को आरक्षण देना नहीं बल्कि चलते चुनाव में महिला वोटरों को लुभाना इनकी मंशा दी थी। प्रधानमंत्री ने देश में चलते चुनाव में देश के नाम संदेश में अपने संबोधन में जिस प्रकार का आचरण दिखाया वह काफी निंदनीय है। वे बीजेपी के नेता के नाम से संबोधन करते तो कोई बात नहीं थी, लेकिन वे पूरे देश के प्रधानमंत्री है और उनका इस प्रकार का संबोधन बेहद चिंताजनक है। कांग्रेस महिलाओं की हमेशा हितैषी रही है। सरोजनी नायडू, एनी बेसेंट, इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी को कांग्रेस ने अपना अध्यक्ष बनाया, क्या भाजपा ने आज तक किसी महिला को अपना अध्यक्ष बनाया है। भाजपा महिलाओं के सहारे लोगों में भ्रम फैला रही है, जिसे देश की जनता जान चुकी है। इस अवसर पर महताब अहमद, अख्तर हुसैन काटपुरी, सुबराती पटवारी, इंजीनियर इब्राहिम खान, साहुन एडवोकेट, उपाध्यक्ष इम्तियाज गोकुलपुर, उपाध्यक्ष आरिफ लुहिंगा, महासचिव अब्दुल कादिर, कोषाध्यक्ष खुर्शीद अहमद, सचिव तौफीक, लियाकत अली, अरशद और शाकिर छापड़ा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article