फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bike riding youths abducted a minor girl from outside the Madrasa.

Gurugram News: मदरसे के बाहर से नाबालिग बच्ची का बाइक सवार युवकों ने किया अपहरण

Wed, 21 May 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youths abducted a minor girl from outside the Madrasa.
छोटे भाई-बहन को मारपीट कर बाइक पर जबरन ले गए आरोपी, दोनों गांव के ही
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। खंड के एक गांव में मदरसे में सफाई करने वाली 17 वर्षीय नाबालिग बच्ची को जबरन अपहरण करने का मामला सामने आया है। बच्ची के पिता ने मामले में सदर थाना पुलिस को गांव के ही दो युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। थाना प्रबंधक का कहना है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने और बच्ची को बरामद करने के लिए प्रयास कर रही है। पुलिस को दी शिकायत पिता मुकेश ने बताया कि वह गांव के ही मदरसे में चपरासी है। लेकिन सोमवार के दिन वह किसी कार्य से बाहर गया हुआ था, तो उसके स्थान पर उसकी दो बेटियां और एक बेटा काम करने के लिए गया था। इस दौरान उसकी बड़ी बेटी ने सफाई किया हुआ कूड़े को बाहर डाला। तभी दो युवकों ने उसकी बेटी को जबरन पकड़कर बाइक पर बैठा लिया। जैसे ही शोर की आवाज आई वैसे ही दूसरी बेटी और उसका भाई वहां पहुंच गए। लेकिन आरोपियों द्वारा दोनों की पिटाई की गई और बच्ची को अपने साथ जबरन अपहरण कर ले गए।

थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर ओमवीर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लेकिन अभी तक न तो बच्ची को बरामद किया जा सका है और न ही आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed