{"_id":"69a1eecd189235d44f049d89","slug":"bike-rider-killed-on-sohna-palwal-road-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-80904-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोहना-पलवल मार्ग पर बाइक सवार की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोहना-पलवल मार्ग पर बाइक सवार की गई जान
विज्ञापन
गांव सिलानी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की हुई टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना-पलवल मार्ग पर बृहस्पतिवार को गांव सिलानी के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली और बाइक सवार के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की जान चली गई। मृतक शादी समारोह से वापस अपने गांव लौट रहा था। उसकी पहचान पलवल के गांव काशीपुर निवासी रविन्द्र के रूप में हुई है। मृतक शाम को तावडू से वापस अपने गांव जा रहा था। जब वह पलवल मार्ग पर गांव सिलानी के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिस कारण बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने रविन्द्र को निजी वाहन से सोहना के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना प्रभारी सुखपाल निरीक्षक ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।