{"_id":"6a0f5dec786d931aef02375b","slug":"bike-rider-killed-in-truck-collision-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-88700-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की गई जान
विज्ञापन
-केएमपी एक्सप्रेसवे के पचगांव चौक के पास हुआ हादसा, बिलासपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिलासपुर थाना क्षेत्र के पचगांव चौक के पास केएमपी एक्सप्रेसवे पर 20 मार्च को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई विरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक की पहचान दिल्ली के नजफगढ़ गांव निवासी विनोद (35) के रूप में हुई है। मृतक के भाई विरेंद्र ने पुलिस को बताया कि 20 मई सुबह करीब 6 बजे उसका भाई बाइक लेकर गुरुग्राम के सोहना गया था। सुबह करीब 10 बजे उनको कॉल पर विनोद की बाइक की केएमपी एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना होने की सूचना मिली। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर बिलासपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।
वर्जन
बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। ट्रक के मालिक को नोटिस भेजकर चालक को पेश करने के लिए कहा जाएगा। चालक को गिरफ्तार करके मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। - अजय कुमार, एएसआई, बिलासपुर थाना