फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bike rider killed in collision with unknown vehicle

Gurugram News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की गई जान

Mon, 05 Oct 2026 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in collision with unknown vehicle
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। ग्वाल पहाड़ी पुलिस चौकी क्षेत्र में गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर बालियावास गांव के पास शनिवार की देर शाम को अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) के छिरौंधापुर गांव निवासी प्रेमचंद के रूप में हुई है। वहीं हादसे के बाद चालक अपने वाहन को लेकर मौके से भाग गया। मृतक के साले अंकित कुमार की शिकायत पर पुलिस ने डीएलएफ फेज-1 थाने में सड़क हादसे में मौत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मृतक के साले अंकित कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके जीजा बाइक से बलियावास गांव स्थित सौर ऊर्जा केंद्र में अपने गांव के रमेश से मिलने के लिए आए थे। दोस्त से मिलने के बाद बाइक पर सवार होकर वापस बंधवाड़ी की ओर जा रहा था। इसी दौरान सिलिकान सोलर सेल प्लांट के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने पर ग्वाल पहाड़ी चौकी की पुलिस माैके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने घायल की क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा किया। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान घायल उनकी मौत हो गई। जांच अधिकारी करण सिंह ने बताया कि रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed