फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bike miscreants dragged the girl up to 200 meters by snatching the chain

चेन छीनकर बाइक सवार बदमाशों ने छात्रा को 200 मीटर तक घसीटा

Fri, 11 Dec 2020 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bike miscreants dragged the girl up to 200 meters by snatching the chain
गुरुग्राम। शहर के पॉश इलाके सेक्टर-14 में इंस्टीट्यूट से पीजी जा रही साइबर सिक्योरिटी की एक छात्रा से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन छीन ली। आरोपियों ने छात्रा को गर्दन से पकड़ लिया और करीब 200 मीटर तक घसीटकर ले गए। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी छात्रा को धक्का देकर फरार हो गए। इस वारदात में छात्रा को काफी चोटें लगी हैं। छात्रा ने वारदात की सूचना पुलिस को दी, लेकिन थाने से करीब 500 मीटर दूरी पर पुलिस को पहुंचने में 15 मिनट से अधिक का समय लग गया। मौके पर पहुंचे परिचितों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मूलरूप से रोहतक के तिलक नगर निवासी सरिता (29) ने बताया कि वह सेक्टर-14 के पीजी में रहती है और क्षेत्र के मेदांता इंस्टीट्यूट में साइबर सिक्योरिटी की छात्रा है। बुधवार देर शाम वह इंस्टीट्यूट से पीजी जा रही थी। इस दौरान बाइक पर दो युवक आए और उसके गले से चेन छीनने का प्रयास करने लगे। इस दौरान उसका स्वेटर हाथ में आने पर आरोपियों ने छात्रा की गर्दन भी पकड़ ली और उसे बाइक के साथ ही घसीटते हुए ले जाने लगे। शोर सुनकर पास से गुजर रहे लोग एकत्र होने लगे तो आरोपियों ने छात्रा को धक्का दे दिया और उसके गले से चेन छीनकर फरार हो गए। पूरी वारदात क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

छात्रा का आरोप है कि कंट्रोल रूम को सूचना देने के बाद भी पुलिस को घटनाक्रम पर पहुंचने में 15 मिनट से अधिक का समय लगा, जबकि घटनास्थल थाने से करीब 500 मीटर की दूरी पर है। वहीं, सूचना मिलते ही परिचित सेक्टर-15 के पार्ट-1 से मौके पर पहुंचे और घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा ने आरोप लगाया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेने की बजाय खानापूर्ति कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed