{"_id":"6a12ea4a5f0be79491001b7d","slug":"big-societies-do-not-have-small-facilities-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-89055-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बड़ी सोसाइटियों में छोटी-छोटी सुविधाएं नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बड़ी सोसाइटियों में छोटी-छोटी सुविधाएं नहीं
विज्ञापन
700 एकड़ की सोसाइटी में आरडब्ल्यू ने सामुदायिक केंद्र बनाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। शहर में बड़ी-बड़ी सोसाइटियों में रह रहे लोग छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। सेक्टर-82 स्थित वाटिका इंडिया नेक्स्ट सोसाइटी में रहने वाले पांच हजार लोग आज भी सामुदायिक केंद्र की सुविधा की कमी महसूस कर रहे हैं। करीब 700 एकड़ जमीन पर फैली इस बड़ी आवासीय सोसाइटी में वर्षों से लोग रह रहे हैं लेकिन अब तक यहां सामुदायिक केंद्र का निर्माण नहीं हो सका है। इसके चलते निवासियों को छोटे-बड़े सामाजिक, धार्मिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए पार्कों और महंगे कार्यक्रम स्थलों को इस्तेमाल करना पड़ता है।
आरडब्ल्यूए का कहना है कि सोसाइटी को वर्ष 2008-09 के दौरान विकसित किया गया था। वर्तमान में करीब पांच हजार लोग यहां निवास कर रहे हैं और आबादी लगातार बढ़ रही है। इसके बावजूद मूलभूत सामुदायिक केंद्र का अभाव है। आरडब्ल्यूए के अनुसार, बिल्डर ने फ्लैट बेचते समय मूलभूत सुविधाओं के नाम पर सामुदायिक केंद्र देने का वादा किया था लेकिन 18 से 19 साल साल बीत जाने के बाद भी सोसाइटी निवासियों को सामुदायिक केंद्र नहीं मिल पाया हैं।
-- -- -- -- -- -- --
लोग बोले - आयोजन के लिए सोसाइटी में निर्धारित स्थान नहीं
किसी भी आयोजन के लिए सोसाइटी में निर्धारित स्थान नहीं है, जिससे सार्वजनिक कार्यक्रम करने में परेशानी होती है। इतनी बड़ी आबादी वाली सोसाइटी में सामुदायिक केंद्र का न होना दुर्भाग्यपूर्ण है।- अन्नू यादव
विज्ञापन
कार्यक्रम कराने के लिए सोसाइटी में निर्धारित जगह ना होने से महंगे वाटिकाओं को सहारा लेना पड़ता है। सरकार को अवगत कराने के बावजूद भी सामुदायिक केंद्र अब तक नहीं बनवाया गया है।- जगदीश प्रसाद
परियोजना का 501 एकड़ का नक्शा स्वीकृत कराया गया था। इसके बावजूद सामुदायिक केंद्र जैसी जरूरी सुविधा विकसित नहीं की गई। उपायुक्त, मुख्यमंत्री कार्यालय और राव नरबीर को भी अवगत कराया गया। -एस.एल सिंगला