{"_id":"68811fb5b64baedd7903f904","slug":"beautification-work-of-bandhwari-garbage-plant-accelerates-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-62991-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बंधवाड़ी कचरा संयंत्र के सुन्दरीकरण कार्य में तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बंधवाड़ी कचरा संयंत्र के सुन्दरीकरण कार्य में तेजी
विज्ञापन
- निगमायुक्त अधिकारियों के साथ प्लांट का नियमित कर रहे हैं दौरा
- मुख्य सड़क की साइड से व्यू कटर लगाने का कार्य तेजी से जारी
- पौधरोपण, फेंसिंग, लैंडस्केपिंग आदि कार्यों के लिए 96 लाख होंगे खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड स्थित बंधवाड़ी कचरा प्रबंधन प्लांट के सुन्दरीकरण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। निगम का प्रयास है कि क्षेत्र को न केवल स्वच्छ और पर्यावरणीय रूप से समृद्ध बनाया जा सके। पौधरोपण, फेंसिंग, लैंडस्केपिंग आदि कार्यों के लिए 96 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।
निगम के अनुसार प्लांट के सामने मुख्य सड़क की ओर से दृश्य को ढकने के लिए विशेष व्यू कटर लगाए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ यहां पर पौधरोपण, झाड़ियों की रोपाई, फेंसिंग, ट्री गार्ड की स्थापना, अच्छी मिट्टी के साथ सतही टर्फिंग तथा लैंडस्केपिंग का कार्य भी प्रस्तावित है, जिससे यह क्षेत्र हरित और सुंदर बने। इस योजना के लिए नगर निगम द्वारा 96 लाख रुपये की अनुमानित लागत से एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया गया है। निगमायुक्त के निर्देशानुसार योजना 18 जुलाई को तैयार की गई थी। 18 जुलाई को ही टेंडर जारी कर दिया गया, जो 29 जुलाई को खोला जाएगा।
निगम के चीफ इंजीनियर विजय ढाका ने बताया कि निगमायुक्त प्रदीप दहिया, अतिरिक्त निगमायुक्त रविन्द्र यादव तथा संयुक्त आयुक्त (स्वच्छ भारत मिशन) डॉ. प्रीतपाल सिंह ने बुधवार को बंधवाड़ी प्लांट का दौरा किया और वहां पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। यहां पर व्यू कटर लगाने एवं लीचेट ड्रेन निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। बंधवाड़ी साइट पर कार्य को शीघ्रता से पूरा करने के लिए निगम के वरिष्ठ अधिकारी नियमित रूप से दौरे कर रहे हैं। व्यू कटर लगाने का कार्य दिन-रात चल रहा है, ताकि यह कार्य जल्द से जल्द पूरा हो सके। दो करोड़ रुपये की लागत से बंधवाड़ी कचरा प्रबंधन साइट पर व्यू कटर, चहारदीवारी और नाले के निर्माण का कार्य 14 जुलाई से शुरू किया जा चुका है। सड़क पर फैले लीचेट और कचरे को हटाकर उसे साइट के अंदर स्थानांतरित किया है। साइट पर उत्पन्न लीचेट को टैंकरों के माध्यम से निकटतम सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तक लगातार ले जाया जा रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्र को प्रदूषण से बचाया जा सके। साइट पर लीचेट की वर्तमान मात्रा को देखते हुए इसे एसटीपी तक ले जाने के लिए 63 लाख रुपये की लागत का नया प्रस्ताव भी तैयार किया गया है।
विज्ञापन
कंकरीट की सड़क बनेगी
निगमायुक्त के निर्देश पर 2.45 करोड़ रुपये का नया अनुमानित प्रस्ताव तैयार करके 18 जुलाई को टेंडर लगाए गए हैं, जो 29 जुलाई को खोले जाएंगे। इसमें व्यू कटर के साथ लगती हुई 15 मीटर चौड़ी और 400 मीटर लंबी सीसी रोड का निर्माण शामिल है। सड़क के साथ-साथ आरसीसी ड्रेन का निर्माण भी प्रस्तावित है। गार्बेज ट्रकों की लंबी प्रतीक्षा से बचने और दो द्वारों से सुचारू आवागमन हेतु एक अतिरिक्त धर्म कांटे की स्थापना का भी प्रस्ताव है, जिससे साइट पर प्रवेश और निकास का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके। निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए साइट पर एक डीजी सेट स्थापित किया गया है।