फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   BDPO office has electricity bill of Rs. 6.5 lakh, connection cut

Gurugram News: बीडीपीओ कार्यालय पर साढे 6 लाख का बिजली बिल, कनेक्शन कटा

Fri, 21 Mar 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
BDPO office has electricity bill of Rs. 6.5 lakh, connection cut
- पांच दिन पहले काटे गए कनेक्शन के बाद अधिकारियों ने चोरी से तार डालकर फिर जोड़ा संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। पिछले दो साल से पुन्हाना खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय द्वारा बिजली का बिल नहीं भरे जाने पर बिजली विभाग ने कार्यालय का कनेक्शन काट दिया गया। करीब 5 दिन पहले काटे गए कनेक्शन को बीडीपीओ कार्यालय द्वारा चोरी से लगाने की सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने कार्यालय में छापा मारा। विभाग की कार्रवाई से कार्यालय में हड़कंप मच गया। विभागीय कर्मचारियों ने चोरी से लगाए गए कनेक्शन को काटकर बिजली का बिल भरने की कड़ी चेतावनी दी है।
जानकारी के मुताबिक खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय पुन्हाना द्वारा करीब 2 साल से बिजली का बिल नहीं भरा गया। अब तक करीब 6 लाख 42 हजार रूपये का बिल पंचायत विभाग पर बकाया है। कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों ने भी नोटिस देकर पंचायत कार्यालय अधिकारियों को बिजली बिल भरने के निर्देश दिए। लेकिन उनके द्वारा बिजली का बिल नहीं भरा गया। जिसके बाद करीब 5 दिन पहले बिजली विभाग के अधिकारियों ने पंचायत कार्यालय पर छापा मारकर बिजली के कनेक्शन को काट दिया। विभाग की इस कार्यवाही से खंड पंचायत कार्यालय में अंधेरा छा गया, वहीं कामकाज भी ठप हो गया।
विज्ञापन


बीडीपीओ कार्यालय की बिजली कनेक्शन काटने के बाद फिर से कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा अवैध रूप से तार लगा दिए। जैसे ही इसकी सूचना बिजली विभाग के कर्मचारियों को लगी वैसे ही गुरुवार को एक टीम ने कार्यालय पर छापा मार दिया। अचानक हुई छापेमारी से कार्यालय में हड़कंप मच गया। पंचायत कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा चोरी से तार लगाए हुए थे। जिन्हें टीम द्वारा काट दिया गया। टीम के एक सदस्य ने बताया कि पंचायत कार्यालय को उन्होंने करीब 10 बार नोटिस देकर बिजली बिल भरने के निर्देश दिए थे। उसके बाद भी बिल नहीं भरा गया। अब वहां बिजली का कनेक्शन काट दिया गया है,अगर फिर से चोरी से बिजली के तार लगाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सरकारी कार्यालयों पर बिजली के बिलों की वसूली को लेकर बिजली विभाग सतर्क है। पुन्हाना लघु सचिवालय पर भी बिजली विभाग का तकरीबन 8 लाख का बिल है। बिल ना भरने की सूरत में सरकारी कार्यालयों के बिजली कनेक्शन विभाग द्वारा काटे जाऐगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed