फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bar Elections: Six candidates each in the fray for three posts, including President.

बार चुनाव : अध्यक्ष सहित तीन पदों पर छह-छह प्रत्याशी मैदान में

Tue, 25 Aug 2026 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bar Elections: Six candidates each in the fray for three posts, including President.
चुनाव 11 सितंबर को होंगे, बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे तक प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकेंगे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। दूसरे दिन की प्रक्रिया के बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिए छह-छह उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव 11 सितंबर को होंगे। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा। नामांकन पत्रों की जांच बुधवार दोपहर बाद की जाएगी। बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे तक प्रत्याशी अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। इसी दिन शाम पांच बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी।

अतिरिक्त उपाध्यक्ष (महिला) पद के लिए चार उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। संयुक्त सचिव के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष और लाइब्रेरी प्रभारी (महिला) पद के लिए तीन-तीन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को कमलजीत कटारिया, कुलभूषण भारद्वाज, संतोख सिंह और विनीता ने नामांकन किया। इससे पहले सोमवार को विनोद राव और मनोज यादव नामांकन दाखिल कर चुके थे। सचिव पद के लिए राकेश यादव, विश्वेंद्र यादव, प्रशांत ठाकरान, शैलेंद्र बहल, प्रवीण यादव और खुशबू रानी प्रत्याशी हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को अनूप यादव ने नामांकन किया। दमन शर्मा, साहिल यादव, लक्ष्य भारद्वाज, सुधीर धनखड़ और नरेश चौहान पहले ही नामांकन कर चुके थे। चुनाव अधिकारी सतबीर सिंह ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


अन्य पदों के उम्मीदवार
अतिरिक्त उपाध्यक्ष (महिला) पद के लिए ज्योत्सना बूचर, योगिता, सुनीता यादव और रेणू माहेश्वरी ने नामांकन किया। संयुक्त सचिव पद के लिए योगेश कुमार ने नामांकन किया, जबकि विक्रम यादव सोमवार को नामांकन दाखिल कर चुके थे। कोषाध्यक्ष पद के लिए रीना झा, विश्वजीत वर्मा और अक्षत जैन प्रत्याशी हैं। लाइब्रेरी प्रभारी (महिला) पद के लिए ज्योति शर्मा, स्वाति और रितु ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed