फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bank employee accused of cyber fraud arrested by police

Gurugram News: साइबर ठगी में संलिप्त आरोपी बैंककर्मी पुलिस गिरफ्त में

Sun, 12 Jan 2025 04:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 04:30 AM IST
विज्ञापन
Bank employee accused of cyber fraud arrested by police
साइबर ठगी में संलिप्त आरोपी बैंककर्मी पुलिस गिरफ्त में
विज्ञापन

- अब तक 26 बैंक कर्मचारी किए जा चुके गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर ठगी में संलिप्त शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक का आरोपी कर्मचारी को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी परिचित को खतरे में बताकर इमरजेंसी के नाम पर ठगी करने के मामले में साइबर ठगों को बैंक खाता मुहैया कराता था। पुलिस ने अलग-अलग साइबर ठगी के मामलों में अब तक कुल 26 बैंक कर्मचारियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
साइबर अपराध पूर्व थाना में एक महिला ने बीते सात अक्तूबर को शिकायत में बताया कि उसके भतीजे को खतरे में बताकर इमरजेंसी के नाम पर जालसाजों ने उससे 3.70 लाख रुपये ठगी की है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु की। सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध) प्रियांशु दीवान की निर्देशन में साइबर अपराध पूर्व थाना की प्रभारी सीमा की टीम ने एक आरोपी को बीती आठ जनवरी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी देव प्रिय गौतम के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान सामने आया कि देव प्रिय गौतम शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक नोएडा शाखा में मई 2024 से सितंबर 2024 तक कार्यरत था। इसी दौरान उसकी साइबर ठगी करने वाले एक युवक से मुलाकात हुई।
विज्ञापन


युवक ने देव प्रिय गौतम से कहा कि उसे बैंक खाता की जरूरत है। उसके पास कुछ लोगों के दस्तावेज व केवाईसी हैं। वह एक खाता खोलने के बदले देव प्रिय गौतम को 1.50 लाख रुपये देगा। इस पर देव प्रिय गौतम ने लालच में आकर बैंक खाता खोलकर उस व्यक्ति को दे दिया। महिला से ठगी राशि में से इस अकाउंट में दो लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। जबकि देव प्रिय गौतम को बैंक खाता उपलब्ध कराने के बदले 1.50 लाख रुपये मिले थे।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed