{"_id":"6a9d6274ab2957daa80d29c4","slug":"bandhwari-landfill-operations-to-stop-new-plant-to-be-set-up-in-sohna-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-100209-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बंधवाड़ी का पहाड़ रुकेगा, सोहना में बनेगा नया प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बंधवाड़ी का पहाड़ रुकेगा, सोहना में बनेगा नया प्लांट
विज्ञापन
फरीदाबाद और गुरुग्राम का कूड़ा बधवाड़ी जाना पूरी तरह से होगा बंद, एनजीटी के आदेश पर की जा रही कार्रवाई
नंबर गेम - 2027 फरवरी तक कूड़ा खत्म करने का लक्ष्य05 स्थलों पर किया सर्वे
मयंक तिवारी
गुरुग्राम। शहर में कूड़े के बढ़ते ढेर को कम करने और निस्तारण क्षमता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। नगर निगम ने बधवाड़ी कूड़ा प्लांट की क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके बाद गुड़गांव और फरीदाबाद से आने वाले कूड़े को बधवाड़ी प्लांट पर भेजना बंद किया जाएगा। इस कूड़े के निस्तारण के लिए सोहना और नूंह की सीमा पर एक नया प्लांट स्थापित किया जाएगा। एनजीटी की ओर से लगातार हो रही सुनवाई के बाद नगर निगम का यह फैसला है। बंधवाड़ी लैंडफिल पर आने वाले कूड़े को रोकना भी योजना का एक अहम हिस्सा है।
नगर निगम के अधिकारियों ने इस योजना को अंतिम रूप दे दिया है। अधिकारियों ने पांच संभावित स्थलों का दौरा किया था। गहन सर्वेक्षण के बाद सोहना और नूंह की सीमा पर स्थित एक स्थान को नए कूड़ा प्लांट के लिए चुना गया है। इस निर्णय से बधवाड़ी में कूड़े के पहाड़ को कम करने में मदद मिलेगी। वर्तमान में, बधवाड़ी प्लांट पर गुड़गांव और फरीदाबाद दोनों शहरों का कूड़ा आता है। इससे प्लांट पर अत्यधिक भार पड़ता है। नए प्लांट के बनने से यह भार कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण है। इससे स्थानीय निवासियों को भी राहत मिलेगी।
बधवाड़ी प्लांट की भी बढ़ाई जाएगी क्षमता
बधवाड़ी स्थित मौजूदा कूड़ा प्लांट की निस्तारण क्षमता को बढ़ाया जाएगा। यह कदम प्लांट पर जमा हो रहे कूड़े के ढेर को कम करने के लिए आवश्यक है। क्षमता वृद्धि से प्लांट अधिक कुशलता से काम कर पाएगा। इससे कूड़े के वैज्ञानिक निस्तारण में तेजी आएगी। स्थानीय प्रदूषण को नियंत्रित करने में भी यह सहायक होगा।
विज्ञापन
अब आगे की प्रक्रिया होगी शुरू
नगर निगम की टीम ने नए कूड़ा प्लांट के लिए कई स्थानों का सर्वेक्षण किया था। कुल पांच संभावित साइटों का गहन मूल्यांकन किया गया। इसमें दौलताबाद की साइट का वहां की सोसाइटी की ओर से विरोध किया गया था। अधिकारियों ने सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद सोहना और नूंह की सीमा पर एक उपयुक्त स्थान का चयन किया। इस स्थल पर मोहर लगने के बाद अब आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नए प्लांट का निर्माण जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने पूरे मामले पर गोपनीयता बरत रखी है।
कूड़ा प्रबंधन होगा अधिक प्रभावी
वर्तमान में गुड़गांव और फरीदाबाद दोनों शहरों का ठोस कचरा बधवाड़ी प्लांट पर आता है। इस व्यवस्था के कारण बधवाड़ी प्लांट पर लगातार दबाव बना रहता है। नए प्लांट के बनने के बाद गुरुग्राम और फरीदाबाद से आने वाले कूड़े को सीधे सोहना-नूंह सीमा पर भेजा जाएगा। इससे बधवाड़ी प्लांट पर कूड़े का आना पूरी तरह बंद हो जाएगा। यह विभाजन दोनों क्षेत्रों में कूड़ा प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाएगा।
इसे भी जानें.....
: बंधवाड़ी में 13 लाख मैट्रिक टन कूड़ा पड़ा है।
: 15 हजार टन कूड़ा रोजाना गुरुग्राम से निकलता है।
: 2027 फरवरी तक कूड़ा खत्म करने का लक्ष्य है।
: अलग-अलग तीन एजेंसी कूड़ा निस्तारण के लिए लगी हैं।
: कूड़ा रोकना भी इसे खत्म करने का एक हिस्सा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बंधवाड़ी लैंडफिल पर कूड़े का निस्तारण तेजी से किया जा रहा है। यहां पर लगे कूड़े के पहाड़ का 2027 तक खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में यहां आने वाले कूड़े को सोहना के पास रखा जाएगा, जहां पर उसका निस्तारण होगा। -रवींद्र यादव, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम, गुरुग्राम