फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bandhwadi garbage plant, garbage collection centers monitored through CCTV cameras

Gurugram News: बंधवाड़ी कूड़ा प्लांट, कचरा संग्रह केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर

Tue, 20 May 2025 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Bandhwadi garbage plant, garbage collection centers monitored through CCTV cameras
बंधवाड़ी और 14 कूड़ा संग्रह बिंदुओं पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए, जीएमडीए के कमांड सेंटर से नजर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। बंधवाड़ी कूड़ा निस्तारण प्लांट और शहर में प्रमुख कचरा संग्रह केंद्रों पर अब सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने कचरा प्रबंधन कार्यों की निगरानी, अवैध डंपिंग को रोकने और शहर में कचरा परिवहन ट्रकों पर नजर रखने के लिए बंधवाड़ी लैंडफिल साइट में 29 सीसीटीवी कैमरे और 14 कचरा संग्रह बिंदुओं पर 16 सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं।
इसके अतिरिक्त रात्रि निगरानी और ट्रैकिंग सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए इन स्थानों पर 26 स्मार्ट फ्लड लाइटें भी लगाई गई हैं। सभी 45 सीसीटीवी कैमरों को जीएमडीए में इंटीग्रेशन कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ दिया गया है। शहर की सफाई व्यवस्था पर नजर रखने के लिए जीएमडीए और नगर निगम ने योजना बनाई थी। इस परियोजना को नगर निगम गुरुग्राम द्वारा अनुमोदित किया गया था, जिसके बाद जीएमडीए और नगर निगम अधिकारियों की एक टीम द्वारा विस्तृत सर्वेक्षण किया गया था। सभी 14 द्वितीयक अपशिष्ट संग्रह बिंदुओं पर कैमरे और फ्लड लाइटें की स्थापना के लिए अपशिष्ट संग्रह स्थानों की पहचान की जा सके, जिन्हें जीएमडीए के मौजूदा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ा जा सके।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त, बंधवाड़ी साइट पर स्थापित कैमरों को जोड़ने के लिए जीएमडीए ने लगभग 12 किलोमीटर तक ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई है व इसे जीएमडीए के कैप्टिव ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ा गया है। इस परियोजना के अंतर्गत सामान्य निगरानी के लिए बुलेट प्रकार के कैमरे व कचरे के परिवहन एवं डंपिंग में लगे वाहनों पर नजर रखने के लिए स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (एएनपीआर) कैमरे लगाए जांएगे। कैमरों से प्राप्त डेटा का मिलान द्वितीयक बिंदुओं पर अपशिष्ट संग्रहण डेटा व अपशिष्ट पृथक्करण के डेटा के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमडीए के स्मार्ट सिटी डिवीजन के प्रमुख पीके अग्रवाल ने बताया कि यह परियोजना प्राधिकरण द्वारा शहर में बेहतर अपशिष्ट प्रबंधन सेवाओं की सुविधा के लिए नगर निगम गुरुग्राम के कार्य के रूप में क्रियान्वित की गई है। सीसीटीवी कैमरे निगम को द्वितीयक संग्रह बिंदुओं और बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर वास्तविक समय के आधार पर अपशिष्ट प्रबंधन गतिविधियों की निगरानी करने में सक्षम बनाएंगे। निगरानी पहल का उद्देश्य वास्तविक समय के आधार पर अपशिष्ट स्थलों की 24x7 निगरानी करना, सभी कैमरों के वीडियो फीड की निगरानी के माध्यम से बंधवाड़ी स्थल पर कचरा वाहनों पर नजर रखना है।


यहां पर लगे कैमरे
जिन सेकेंडरी कचरा संग्रहण बिंदुओं पर कैमरे लगाए गए हैं। इसमें बेरी वाला बाग, शीतला माता मंदिर, अतुल कटारिया चौक, लेजर वैली, ताऊ देवीलाल स्टेडियम, रोशनपुरा सब्जी मंडी, खांडसा, कैटरपुरी, चौमा, मेट्रो पिलर नंबर 48, चक्करपुर, कन्हाई, झाड़सा बांध व कोर्ट पार्किंग के सामने प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed