फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ban on sale and purchase of flats of Chintels Paradiso

चिनटेल्स पैराडाइसो के फ्लैटों की खरीद बिक्री पर लगी रोक

Mon, 14 Feb 2022 10:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Ban on sale and purchase of flats of Chintels Paradiso
गुरुग्राम। चिनटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी में पिछले सप्ताह हुए हादसे के बाद जिला नगर योजनाकार विभाग ने सोसाइटी में किसी भी प्रकार की संपत्ति की खरीद-फरोख्त करने पर तत्काल रोक लगा दी है। ऐसे लोग, जिन्होंने कुछ दिन पहले ही फ्लैट खरीदा था, उनके द्वारा रजिस्ट्री कराने के लिए खरीदे स्टांप की राशि को रिफंड कराने का आश्वासन भी दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को सोसाइटी पहुंचे डीटीपी प्रवर्तन आरएस बाठ ने हादसे के बाद विस्थापित हुए परिवारों के रहने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था को परखा। यहां डी ब्लॉक सहित अन्य ब्लॉक में रहने वाले लोगों ने अपने लिए अलॉट किए गए अस्थायी फ्लैटों की समस्याएं भी बताईं। यहां के लोगों के साथ बैठक में उन्होंने बताया कि उनकी ओर से रविवार को कंपनी के सभी डायरेक्टरों सहित अन्य पक्षकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मुकदमे की एक प्रति लिपि तहसीलदार को भी इस आशय से भेजी गई है कि वह इस सोसाइटी के किसी भी फ्लैट की बिक्री या खरीद से संबंधित प्रक्रिया को न करें। इसके बाद सोसाइटी के रहने वालों ने मांग उठाई कि पास में ही चिनटेल्स सेरेनिटी सोसाइटी है। आसपास बिल्डर की अन्य सोसाइटी हैं। बिल्डर पर दबाव बनाने के मकसद से इन सोसाइटियों में भी संपत्ति खरीदने बेचने पर रोक लगनी चाहिए। इस पर डीटीपी प्रवर्तन ने कहा कि वह लिखित में इस संबंध में विभाग को दे दें। इस कार्रवाई को भी आगे बढ़ाया जाएगा। एक फ्लैट खरीदने वाले ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने सोसाइटी में फ्लैट खरीदा है लेकिन उसकी रजिस्ट्री की प्रक्रिया नहीं हो सकी है। इस रजिस्ट्री के लिए उन्होंने करीब 7 लाख रुपये का स्टांप खरीदा है। अब इसका क्या होगा? इन्हें भरोसा दिया गया है कि स्टांप की राशि रिफंड कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed