{"_id":"6536cef32fab573b300e62c4","slug":"bag-full-of-cash-snatched-from-iraqi-woman-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-16987-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: इराकी महिला से नगदी से भरा बैग झपटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: इराकी महिला से नगदी से भरा बैग झपटा
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर झपटमार की तलाश शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सदर थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक इराकी महिला से रुपये से भरा बैग झपटकर फरार हो गया। महिला साइबर सिटी में उपचार कराने आई थी। उसके बैग में 1500 अमेरिकन डॉलर (1.25 लाख),चार हजार भारतीय मुद्रा, होटल के कमरे की चाबी और सनग्लास था। इस घटना के बाद वह सहम गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर झपटमार की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में इराक मूल की बेलसोम ने कहा कि वह वह डेढ़ महीने पहले भारत में अपने लीवर का इलाज करवाने के लिए आई थी। गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और वह अस्पताल के पास ही होटल में ठहरी हुई है। बीती सांय को करीब साढ़े सात बजे वह वह अपनी मां मीआद कामिल के साथ पैदल बाजार से ब्रेड लेने के लिए गई थी। मार्केट से सामान लेकर वापस आने के दौरान सेक्टर-39 में प्लॉट नंबर 433 के सामने बाइक पर हेलमेट पहने एक युवक आया और हाथ से बैग छीनकर फरार हो गया। घटना के बाद वह सहम गई थी और बाइक का नंबर भी नहीं देख सकी। बैग में 1500 अमेरिकन डॉलर (1.25 लाख),चार हजार भारतीय मुद्रा,होटल के कमरे की चाबी और सनग्लास थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से बातचीत की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। झपटमार की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।