फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Badshahpur Hunters beat Lotus Academy by 6 wickets

Gurugram News: बादशाहपुर हंटर्स ने लोटस अकादमी को 6 विकेट से हराया

Tue, 07 Jul 2026 07:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
Badshahpur Hunters beat Lotus Academy by 6 wickets
गुरुग्राम। लोटस क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में बादशाहपुर हंटर्स ने लोटस क्रिकेट अकादमी को 6 विकेट से हरा दिया। लोटस क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 30 ओवरों में 9 विकेट खोकर 230 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लोटस अकादमी की ओर से तनिष ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 81 रनों की बेहतरीन पारी खेली। ऋत्विक डब्ल्यू ने 28 रन और कपिल गुर्जर ने 40 रनों का योगदान दिया। बादशाहपुर हंटर्स की ओर से कप्तान अभय त्यागी ने 3 विकेट चटकाए, जबकि ऋषभ द्विवेदी को भी 3 सफलताएं मिली। 231 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बादशाहपुर हंटर्स की ओर से ओम ने 77 रन, सूर्यवंश ने 100 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। लोटस अकादमी की ओर से ऋत्विक डब्ल्यू ने 2 विकेट लिए। जवाब में बादशाहपुर हंटर्स ने महज 28.2 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 232 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed