फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Baba cheated lakhs of rupees by telling ghosts in Pataudi

अंधविश्वास में फंसा परिवार: बाबा ने भूत-प्रेत का साया बताकर खिलाई भभूत, बेहोश होने के बाद चुराए लाखों के गहने

Fri, 27 Oct 2023 06:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, पटौदी
अमर उजाला नेटवर्क, पटौदी Published by: श्याम जी. Updated Fri, 27 Oct 2023 06:49 PM IST
सार

हरियाणा के पटौदी में भूत-प्रेत का साया बताकर लाखों की ठगी करने का एक मामला सामने आया है। यहां एक बाबा ने भभूत खिलाफ ठगी की है। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
Baba cheated lakhs of rupees by telling ghosts in Pataudi
भभूत खिलाकर की ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media

विस्तार

बिलासपुर थाना क्षेत्र में एक झाड़-फूंक करने वाले बाबा के द्वारा भूत-प्रेत का साया बताकर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाबा ने उन्हें भभूत खिलाकर अपने बेहोश कर दिया। इसके बाद बाबा ने उनके घर में रखे गहने भी चोरी कर लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शिकायत में बिलासपुर खुर्द निवासी रमेश कुमार ने बताया कि वह करीब 30 साल से नाई का काम करता है। वह काफी समय से अपने बेटे के काम को लेकर परेशान चल रहे थे। नवंबर 2022 में उनकी बेटी के ससुर नरेश ने उन्हें राजेश शुक्ला नामक व्यक्ति से उन्हें मिलाया। नरेश उसे लेकर रमेश की दुकान पर गए थे। यहां राजेश ने उन्हें बताया कि उन पर भूत-प्रेत का साया है, जिसके कारण उनकी तरक्की में अड़चन आ रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राजेश शुक्ला की बात पर उन्हें इसलिए विश्वास हो गया, क्योंकि राजेश शुक्ला ने पहले नरेश दोषी पर भी भूत-प्रेत का साया हटाया था। इसके बाद राजेश शुक्ला और उसकी पत्नी रोहिणी का उनके घर आना-जाना शुरू हो गया। जब भी राजेश और उसकी पत्नी रोहिणी उनके घर आते तो उन्हें भभूत खिलाते। यह भभूत खाने के बाद पूरा परिवार उनके वश में हो जाता और जो वह कहते वही करते। इसका फायदा उठाकर राजेश और उसकी पत्नी ने उनसे अलग-अलग समय में करीब डेढ़ लाख रुपये ले लिए और भूत-प्रेत बाधा दूर करने का झांसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि फरवरी 2023 में राजेश और रोहिणी ने उन्हें पूजा पाठ में बैठा दिया और भूत-प्रेत बाधा दूर करने के नाम पर उन्हें भभूत दे दी। इसके बाद वह दोनों उनके घर के दूसरे कमरे में गए और अलमारी में रखे गहने निकाल लिए। उनके जाने के बाद जब उन्होंने घर पर जांच की तो घर से गहने गायब मिले। बाद में वह राजेश शुक्ला और रोहिणी के घर दयानंद कॉलोनी गए, लेकिन उन्हें पता लगा कि वह दोनों अपने पुश्तैनी घर यूपी जा चुके हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed