{"_id":"6a0772bbd7ad43542f053030","slug":"awareness-regarding-health-raised-at-the-camp-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-112094-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शिविर में किया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शिविर में किया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक
विज्ञापन
नूंह। राजकीय प्राथमिक विद्यालय आलदूका में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों और ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आचार्य राजेश ने लोगों को जंक फूड, फास्ट फूड और कोल्ड ड्रिंक से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी स्वाद के चक्कर में अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। इसके कारण मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, पेट संबंधी बीमारियां और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। आचार्य राजेश ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए पौष्टिक और सात्विक भोजन अपनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित योग, प्राणायाम और व्यायाम करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। हेडमास्टर वेद प्रकाश ने कहा कि अच्छी दिनचर्या और बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं जागरूक होना होगा। इस अवसर पर वेदप्रकाश, निरंजन, यादराम, लालचंद, ममता रानी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद