{"_id":"617841973a7ce4581b58fbaa","slug":"avoid-going-to-crowded-areas-gurgaon-news-noi612626316","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोग भीड़ वाले इलाकों में जाने से बचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोग भीड़ वाले इलाकों में जाने से बचें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। चीन और रूस में कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। प्रशासन ने कहा है कि पिछले माह तक संक्रमण के मामले कम रहे लेकिन अक्तूबर में बढ़ें हैं। दिवाली पर बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर लोग भीड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। मास्क लगाएं और अधिक संक्रमण वाले क्षेत्र( कंटेनमेंट जोन) में किसी भी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं होगी। जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने दिवाली पर लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने की सलाह दी है।
इस बारे में एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का गंभीरता से पालन करने के लिए कहा गया है। एडवाइजरी में कहा है कि लोगों को ऐसे कार्यक्रमों तथा स्थानों पर जाने से परहेज करना चाहिए। जिनमें ज्यादा लोग एकत्रित होते हों। जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने कहा कि त्योहारों के सीजन में सांस लेने में परेशानी जैसी बीमारियां, फ्लू तथा प्रदूषण का खतरा अधिक होता है। उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन में फेस्टिवल इवेंट पर प्रतिबंध रहेगा। 60 साल से अधिक आयु के लोग जो किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हों, गर्भवती महिलाओं तथा 10 साल से कम उम्र के बच्चों को घर में रहने की सलाह दी गई है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में क्लोज सर्किट कैमरों के माध्यम से सामाजिक दूरी तथा फेस मास्क पहनने संबंधी हिदायतों का पालन करना होगा। सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को आपस में कम से कम छह फीट की दूरी रखने की सलाह दी गई है।
15 दिन तक और सतर्कता बरतें
पिछले कुछ समय से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एक से 26 सितंबर तक संक्रमितों की संख्या जहां 150 थी, वहीं एक से 26 अक्तूबर तक यह संख्या बढ़कर 164 तक पहुंच चुकी है। ऐसे में लोगों को अगले 15 दिन तक और अधिक सावधानी व सतर्कता बरतने की जरूरत है। वर्तमान में जिले में रोज तीन हजार कोरोना संदिग्ध मरीजों की टेस्टिंग की जा रही है। इसके लिए 30 अलग-अलग स्थानों पर टेस्टिंग कैंप लगाए जा रहे हैं।