फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Attendance of officers in CM's court after guerrilla action

छापामार कार्रवाई के बाद सीएम के दरबार में लगी अधिकारियों की हाजिरी

Sun, 30 Jan 2022 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Attendance of officers in CM's court after guerrilla action
गुुरुग्राम। एक दिन पहले देर रात सीएम की छापामार कार्रवाई के बाद रविवार सुबह नगर निगम के अधिकारी मैकेनाइज्ड स्वीपिंग की रिपोर्ट लेकर सीएम के दरबार में पहुंचे। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने रात में ही निरीक्षण के दौरान सुबह रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए थे। लोक निर्माण विश्राम गृह में पहुंचे अधिकारियों ने सीएम को लैपटॉप पर दिखाया कि किस प्रकार मैकेनाइज्ड स्वीपिंग सिस्टम काम करता है।
विज्ञापन

इस दौरान शनिवार रात की भी रिपोर्ट पेश की गई। सीएम ने शनिवार देर रात गुरुग्राम नगर निगम क्षेत्र में मैकेनाइज्ड स्वीपिंग व पूरी सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया था। सीएम शनिवार की रात लगभग 9:45 बजे नगर निगम के सेक्टर 39 स्थित कार्यालय में बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अचानक जा पहुंचे थे। इससे सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई थी। किसी को मालूम नहीं था कि सीएम का अगला कदम क्या होगा या किस कार्यालय में निरीक्षण के लिए जाएंगे। अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में मुख्यमंत्री को बताया कि निगम क्षेत्र में हर रोज मैकेनाइज्ड स्वीपिंग के लिए रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक 13 सफाई मशीनें चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed