{"_id":"69873db68eda5018f30704dc","slug":"attempt-to-encroach-upon-green-area-in-emaar-palm-garden-society-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-79192-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एमार पाम गार्डन सोसाइटी में ग्रीन एरिया पर कब्जे की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एमार पाम गार्डन सोसाइटी में ग्रीन एरिया पर कब्जे की कोशिश
विज्ञापन
बिल्डर-स्कूल प्रबंधन की मिलीभगत का आरोप, पुलिस के हस्तक्षेप से रुका काम
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-83 स्थित एमार पाम गार्डन सोसाइटी में बुधवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब ग्रीन बेल्ट पर कब्जे और निर्माण की कोशिश को लेकर निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर और वीपीएन मोटेल्स स्कूल प्रबंधन की मिलीभगत से सोसाइटी के निर्धारित ग्रीन स्पेस पर निर्माण कराने का प्रयास किया गया।
सोसाइटी के लोगों ने बताया कि लोगों को फ्लैट ग्रीन एरिया मिलेगा कह कर बेचे गए थे लेकिन अब फ्लैट्स पर कब्जा देने के बाद इस ग्रीन एरिया को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। निवासियों के अनुसार, सोसाइटी में टावर-2 के पास स्थित करीब 0.5 एकड़ का ग्रीन एरिया वर्ष 2021 से न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद बिल्डर की ओर से इस विवादित भूमि को कॉन्वेयेंस डीड के जरिये चुपचाप बेच दिए जाने का आरोप लगाया गया है। बुधवार सुबह करीब 11:45 बजे स्कूल प्रबंधन का स्टाफ सोसाइटी परिसर में दाखिल हुआ और सीमांकन हटाकर निर्माण कार्य शुरू करने की कोशिश की।
सोसाइटी निवासियों का कहना है कि एमार और वीपीएन मोटेल्स के बीच पहले एक समझौता हुआ था, जिसके तहत स्कूल प्रबंधन ने इस ग्रीन एरिया पर निर्माण का अधिकार स्थायी रूप से छोड़ दिया था। इसके बावजूद अचानक हुई कार्रवाई ने बिल्डर की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
मौके पर बढ़ते विरोध के बाद सोसाइटी के लोगोें ने पुलिस को मामले की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्य को रुकवाया। साथ ही सोसाइटी के लोगों ने मामले में सोमवार को अदालत में इमरजेंसी स्टे के लिए याचिका दायर कर दी है। इसके बाद अगली सुनवाई जिला अदालत में 23 अप्रैल 2026 को की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ग्रीन एरिया सोसाइटी के बच्चों और बुजुर्गों की जरूरत
यह जमीन अदालत में विचाराधीन है, इसके बावजूद बिना सूचना निर्माण शुरू करना कानून का खुला उल्लंघन है। - अंकुश कुठियाला, कार्यकारी सदस्य
रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन से तथ्य छिपाकर ग्रीन एरिया का सौदा किया गया, जिसे हम किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेंगे। - रामकेश जांगरा, सचिव
ग्रीन एरिया सोसाइटी के बच्चों और बुजुर्गों की जरूरत है, इसे मसल पावर से छीना नहीं जा सकता। - सुनील शर्मा, अध्यक्ष