{"_id":"6562405db4ff9188160db274","slug":"attempt-to-defraud-the-families-of-three-undertrial-prisoners-in-jail-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-19373-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जेल में बंद विचाराधीन तीन बंदियों के परिवार वालों से ठगी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जेल में बंद विचाराधीन तीन बंदियों के परिवार वालों से ठगी का प्रयास
विज्ञापन
-जालसाजों ने परिजनों को फोन करके कहा कि बंदियों को आई है मारपीट में चोट
-इलाज के नाम पर मांगे गए दस-पंद्रह हजार, जेल अधीक्षक केे बयान पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। माडर्न जेल भोंडसी में बंद विचाराधीन तीन बंदियों के परिवार वालों के साथ ठगी के प्रयास का मामला सामने आया है। ठगो ने उनके परिजनों को बताया कि जेल में उनके साथ मारपीट हो गई है और उनके उपचार के लिए 10 से 15 हजार रुपये की जरूरत है। जेल अधीक्षक ने विचाराधीन बंदियों का बयान लेने के बाद भोंडसी थाने में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के प्रयास का मामला दर्ज कराया है।
जेल अधीक्षक की ओर से भोंडसी थाना पुलिस को दिए बयान में कहा गया है कि उनके पास हवालाती बंदी कन्हैया, आकाश और संदीप कुमार के परिवार वालों से ठगी का प्रयास हुआ है। तीनों ने बताया कि उनके परिवार वालो को फोन कर उनके मारपीट करने की बात कही गई। साथ उपचार के नाम पर पैसे मांगे गए। पुलिस ने तीनों की ओर से दिए गए बयान की प्रति व जेल अधीक्षक की ओर से मिली शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
साइबर ठगों के पास परिवार का नंबर कैसे पहुंचा
भोंडसी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया है। मगर अब पुलिस यह जानने में जुटी है कि आखिर ठगों के पास बंदियों के नाम व उनके परिजनों का मोबाइल नंबर कैसे पहुंचा। कहीं ऐसा तो नहीं जेल में बंद ठगों की ओर से ही तो अपने गिरोह को यह नंबर दिया गया।