{"_id":"688d0d08b6b80830a00f6829","slug":"attack-on-young-men-gurgaon-news-c-24-1-gr11004-116707-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दोस्ती की आड़ में रची साजिश, युवक पर जानलेवा हमला, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दोस्ती की आड़ में रची साजिश, युवक पर जानलेवा हमला, केस दर्ज
विज्ञापन
दोस्ती की आड़ में रची साजिश, युवक पर जानलेवा हमला, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवा। इस्लामाबाद क्षेत्र में दोस्ती की आड़ में एक युवक को बुलाकर उस पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 10 नामजद सहित 11 आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। कैंप थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार के अनुसार, इस्लामाबाद निवासी जय किशन ने शिकायत दी है कि गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे उसका भाई गौरव, गोविंदा नामक युवक के बुलाने पर घूमने गया था। साढ़े बारह बजे उसे सूचना मिली कि कुछ युवक गौरव को पीटकर बाइक से घसीट रहे हैं।
बताए गए स्थान पर पहुंचने पर उसने देखा कि उसका भाई खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा था और कुछ युवक उसे बेरहमी से पीट रहे थे। आरोपियों में रावण उर्फ सागर, जसवंत, दिनेश उर्फ बनिया, हसीन उर्फ मक्खी, निसार, लोकेश, गौरव, गोविंदा, तारिफ, रमेश और एक अन्य युवक शामिल थे। जय किशन को देखकर निसार भाग गया, लेकिन रावण ने उसकी कनपटी पर कट्टा तानते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।