{"_id":"65e0d59ce5f8fd0aac0c04d7","slug":"attack-on-municipal-corporation-team-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-26426-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नगर निगम की टीम पर हमला, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नगर निगम की टीम पर हमला, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
अशाेक विहार फेज-3 में एयरफोर्ट बाउंड्री वॉल के पास अवैध निर्माण रुकवाने पहुंची थी टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अवैध निर्माण रोकने गई नगर निगम की टीम पर हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि अवैध निर्माण करा रह रहे युवक ने टीम के अधिकारी व कर्मचारियों को धमकाया और गाली गलौज के बाद हाथापाई कर दी। थाना सेक्टर-5 पुलिस ने कनिष्ठ अभियंता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता विनीत ने पुलिस को बताया कि अशोक विहार फेज-3 गली नं.-5 में एयर फोर्स बाउंड्री के 900 मीटर दायरे में कॉलोनी का अवैध निर्माण कराए जाने की शिकायत मिली थी। वे फील्ड टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो एक प्लाट में डीपीसी लेवल का कार्य होता मिला। टीम ने निर्माण कार्य बंद कराने पर स्थानीय निवासी सतीष कटारिया ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए टीम को जान की धमकी देने के साथ ही हाथापाई की। उन्होंने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों व डायल 112 पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार आरोपी के खिलाफ धारा 332,186 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।