फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   attack on army soldger

Gurugram News: ड्यूटी से घर लौटे दो फौजी भाइयों पर जानलेवा हमला, 12 केस दर्ज

Tue, 22 Jul 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
attack on army soldger
ड्यूटी से घर लौटे दो फौजी भाइयों पर जानलेवा हमला, 12 केस दर्ज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। थाना क्षेत्र के मुंढेता गांव में ड्यूटी से घर लौटे दो फौजी भाइयों पर गांव के ही लोगों द्वारा पुरानी रंजिश के तहत जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस रविवार को केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


जमील अहमद पुत्र याकूब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को बेटा इरफान फौज की ड्यूटी से घर मिलने के लिए गांव आया था। शाम के समय वह अपने चचेरे भाई जियालहक जो कि सीआरपीएफ का जवान है उसके पास बैठा हुआ था। तभी गांव के ही सौकत, अख़लाक व जफर, आस मोहम्मद, कलसुम, अंजुम, खुर्शीदन, मुबारिक, राशिद, सालिश, शाहिद व साकिर निवासी मुंढेता अपने हाथों में लाठी डंडा व लोहे की रॉड लेकर आए और गाली गलौज करने लगे। जब इरफान ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में इरफान व जियालहक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच अधिकारी जगराम ने बताया कि शिकायत मिलने पर 12 नामजद लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed