फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Attack on a family by entering their house due to land dispute, case against 30

Gurugram News: जमीन विवाद में एक परिवार पर घर में घुसकर हमला, 30 पर केस

Wed, 07 May 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Attack on a family by entering their house due to land dispute, case against 30
नौ घायलों में एक की हालत गंभीर, गांव हुचपुरी का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। गांव हुचपुरी में जमीन विवाद की रंजिश में घर में घुसकर एक परिवार के लोगों के साथ मारपीट की गई। इस हमले में परिवार के नौ लोगों को चोटें आई हैं। एक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे मेडिकल कॉलेज रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित साहुन की शिकायत पर पुलिस ने 30 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साहुन ने बताया कि उनका भूमि को लेकर विवाद चल रहा है, जोकि अदालत में भी विचाराधीन है। उनके पड़ोसी अली मोहम्मद और उसके बेटे हसन ने उसके भाई रफीक के पोते सोलिज को अपने घर में ले जाकर पीटा। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर उनकी मां खतीजा उसको बचाने गई। आरोपियों ने खतीजा के साथ गाली-गलौच कर धक्का मुक्की की। जब परिवार के लोगों ने अली मोहम्मद को समझाया तो वह रंजिश रखने लगा। अचानक रात को साढ़े नौ बजे जब परिवार के लोग जैकम के घर बैठे थे,तभी आरोपियों ने लाठी-डंडे व ईंटों से हमला किया और पथराव किया। 30 लोग घर में घुस आए और उससे और परिजनों से मारपीट की। हमलावरों में अब्दुल रहीम, तौफीक,आरिफ, वसीम, इमरान, हसीना, रिजवान सहित कई अन्य लोग भी शामिल रहे। इसमें साहुन, बरकती, सोएब, अब्बास,अफसरी, आसिफ, रफीक, नाजिम एवं सफेदा घायल हो गए। पीड़ितों के शोर मचाने पर गांव के लोग एकत्रित हो गए। जिसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए। हथीन थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed