फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   ATM blew 32 lakhs

16 मिनट में एटीएम से 31 लाख 88 हजार रुपये चोरी

Sun, 05 Dec 2021 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
ATM blew 32 lakhs
गुरुग्राम। सदर थाना क्षेत्र के नाहरपुर रूपा स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम बूथ में महज 16 मिनट के अंदर 31 लाख 88 हजार रुपये चोरी हो गए। बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। कुछ देर पहले ही कंपनी की ओर से कैश लोड किया गया था। कैश लोड करने वाली कंपनी से जुड़े अधिवक्ता की ओर से सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हिटाची पेमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से जुड़े अधिवक्ता गौरव कुमार बैंसला ने सदर थाना पुलिस को बताया कि नाहरपुर रूपा में एक निजी बैंक के एटीएम में 3 दिसंबर को शाम करीब 6.40 बजे चालक, गनमैन, कस्टोडियन ने करीब 32 लाख रुपये कैश लोड किया था। इसके बाद एक व्यक्ति ने 12 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन की। कंपनी के सुपरवाइजर ने 4 दिसंबर को जानकारी दी कि एटीएम मशीन खोलकर 31 लाख 88 हजार रुपये चोरी हो गए हैं। तीन दिसंबर को शाम करीब 6.50 से 7.06 बजे के बीच ये वारदात की गई। इससे कंपनी के कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। पुलिस को सूचना दी गई। बैंक कर्मी, कंपनी वाले और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। फिलहाल पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

फ्रंट कैमरे पर किया स्प्रे, फिर दिया घटना को अंजाम
जांच में सामने आया है कि चोरों ने सबसे पहले एटीएम के फ्रंट कैमरे पर स्प्रे किया। इसके बाद मशीन खोलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि एटीएम में किसी प्रकार की तोड़फोड़ नहीं की गई है, न ही मशीन को कहीं से काटा गया है। फिलहाल पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। 60 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो संदिग्ध फुटेज में दिखे, तलाश शुरू
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो उनके हाथ सीसीटीवी फुटेज लगी है। जिसमें एक संदिग्ध हेलमेट पहने हुए मशीन के पास खड़ा है, जबकि दूसरा मास्क पहने हुए बाहर खड़ा है। चेहरा ढका होने के कारण इनकी पहचान नहीं हो सकी। एटीएम, हाइवे की सर्विस लेन से करीब 20 मीटर की दूरी पर है। संभवत: आरोपी हाइवे की ओर ही भागे होंगे।
खंगाला जा रहा है डाटा
पुलिस मामले में किसी जानकार का हाथ मान रही है। जिसने सफाई से वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस कंपनी से जानकारी, बैंक से स्टेटमेंट और डाटा जुटा रही है। आखिर आरोपी एटीएम से इतने रुपये कैसे और किस चीज में भरकर ले गए। उनके पास वाहन क्या था। वह घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वह वारदात के दौरान सक्रिय मोबाइल नंबरों की भी सीडीआर निकलवा रही है। पुलिस का कहना है कि कर्मचारियों और पूर्व कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी।
आसपास के दुकानदारों को नहीं लगी भनक
एटीएम पर सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था। पास में मौजूद दुकानदारों ने बताया कि 4 दिसंबर की शाम को पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बैंक और कंपनी वाले भी मौजूद थे। तब दुकानदारों को तीन दिसंबर की शाम को एटीएम से 31 लाख 88 हजार रुपये निकलने की जानकारी हुई। दुकानदारों का कहना है कि घटना वाले दिन कब ऐसा हुआ, इसकी उनकी भनक तक नहीं लगी।

क्या कहते हैं अधिकारी
एटीएम से 31 लाख 88 हजार रुपये चोरी होने की जानकारी मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। सभी बिंदुओं पर पुलिस की टीम जांच कर रही है।
- दिनेश कुमार, एसएचओ गुरुग्राम सदर।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed