फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Asian Kabaddi League to begin in August

Gurugram News: अगस्त से शुरू होगी एशियाई कबड्डी लीग

Sun, 10 May 2026 05:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
Asian Kabaddi League to begin in August
टूर्नामेंट में आधे मुकाबले गुरुग्राम और शेष दिल्ली में खेले जाएंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। भारतीय खेलों की दुनिया में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। देश की मिट्टी से जुड़े खेल कबड्डी को वैश्विक मंच और नई पहचान दिलाने के संकल्प के साथ एशियाई कबड्डी लीग का भव्य आधिकारिक आगाज कर दिया गया है। अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होने वाले इस रोमांचक टूर्नामेंट में देशभर की चुनिंदा टीमें अपनी ताकत झोंकेंगी। इस लीग का विशेष आकर्षण इसका आयोजन स्थल है, जहां आधे मुकाबले गुरुग्राम और शेष दिल्ली में खेले जाएंगे। लीग ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के साथ प्रसारण साझेदारी की घोषणा कर प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया है, जिससे अब खिलाड़ियों का कौशल और उनकी संघर्ष गाथाएं उच्च-गुणवत्ता के साथ घर-घर पहुंचेंगी।



लीग के आयोजकों के अनुसार, एकेएल का उद्देश्य सिर्फ एक प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि जमीनी स्तर की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए एक मजबूत मंच तैयार करना है। कबड्डी की भावना, संघर्ष और विरासत से प्रेरित यह लीग खेल को आधुनिक स्वरूप देने और उसे राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने की दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन




पिछले कई महीनों से लीग ने देशभर में अभियान, खिलाड़ी खोज पहल, सामुदायिक कार्यक्रमों और ओपन ट्रायल्स के जरिये अपनी मजबूत तैयारी की है। इन प्रयासों को खिलाड़ियों, प्रशंसकों और स्थानीय समुदायों से अच्छा समर्थन मिला है। इससे यह साफ है कि देश में कबड्डी के प्रति गहरा लगाव है और ऐसी लीग की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




आयोजकों का कहना है कि एकेएल आने वाले समय में नए खिलाड़ियों को पहचान देने और कबड्डी के खेल ढांचे को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी। लीग का फोकस भारतीय खेल संस्कृति से जुड़े इस परंपरागत खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed