{"_id":"641dedd15f5e789c350867a4","slug":"asi-did-not-reach-court-for-testimony-warrant-issued-gurgaon-news-c-1-1-373564-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गवाही के लिए अदालत नहीं पहुंचा एएसआई, वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गवाही के लिए अदालत नहीं पहुंचा एएसआई, वारंट जारी
विज्ञापन
2017 में सवारी से मारपीट कर फोन व नगदी छीनने के मामले में गवाही देनी थी एएसआई को
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गवाही पर अदालत न आने पर जिला अदालत ने एएसआई विजेंद्र के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है। यह आदेश अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश डा. विरेंद्र प्रसाद की अदालत ने दिए है। 2017 में सदर थाना क्षेत्र में लिफ्ट लेकर गाड़ी में बैठे युवक से मारपीट करके फोन व नकदी छीनने के मामले की सुनवाई के लिए एएसआई को अदालत में पेश होना था। इस मामले में अदालत ने अगली तारीख 20 अप्रैल नियत की है।
बादशाहपुर निवासी हेमराज ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह 15 अप्रैल 2017 की रात को बल्लभगढ़ से घर की तरफ आ रहे थे। राजीव चौक के पास से उन्होंने वहां से गुजर रही एक वैगनार गाड़ी चालक से बादशाहपुर तक के लिए लिफ्ट ले ली थी। थोड़ी दूर चलने के बाद गाड़ी में सवार चार लोगों ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। रास्ते में गाड़ी में सवार ने उनसे फोन व 30 हजार रुपये नकदी छीन ली और गाड़ी से उतारकर चले गए। इसके बाद उन्होंने ट्रक चालक के फोन से पिता को जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन लोगों को इसमें गिरफ्तार कर लिया था।
इस मामले में कोर्ट में एएसआई की गवाही होनी है। कोर्ट द्वारा उसे तलब किया गया था। इसके बावजूद एएसआई कोर्ट में पेशी पर नहीं पहुंचा। कोर्ट ने उसकी गिरफ्तारी को वारंट जारी किया है।