{"_id":"68000745d49d739c6d0c5993","slug":"asi-committed-suicide-by-hanging-himself-in-his-house-case-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-55551-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एएसआई ने अपने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एएसआई ने अपने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या, केस
विज्ञापन
एएसआई ने अपने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर अपराध थाना मानेसर में नियुक्त सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) ने झज्जर के छुछकवास गांव स्थित अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चला है। मृतक की पत्नी ने हरियाण पुलिस की महिला उपनिरीक्षक पर आरोप लगाए हैं।
बताया जा रहा है कि श्रीभगवान गुरुग्राम में खेड़कीदौला थाने में मुंशी थे। महिला पीएसआई भी उसी थाने में ड्यूटी करती थी। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाए हैं कि महिला उप निरीक्षक के फोन आने से परेशान होकर ही उनके पति ने आत्महत्या की है। मृतक एएसआई ने तीन पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है। सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच की जांच कर रही है।
-- --
तीन पेज का सुसाइड नोट बरामद
पुलिस ने घटनास्थल से एक डायरी बरामद की है। इस डायरी में तीन पेज का सुसाइड नोट, एक पेन और एक मोबाइल मिला है। इसके अलावा एक चुन्नी भी बरामद हुई है, जिसे सील करके कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है। गुरुग्राम पुलिस के अधिकारी भी फिलहाल मामले मेंं कुछ नहीं बोल रहे। महिला उपनिरीक्षक किस थाना में नियुक्त है, इसके बारे में गुरुग्राम पुलिस चुप्पी साधे हुए है।