फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ashiara allottees demonstrated in front of the DTP office.

Gurugram News: डीटीपी कार्यालय के समक्ष आशियारा आवंटियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 28 Jan 2026 04:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
Ashiara allottees demonstrated in front of the DTP office.
तीन साल से 992 खरीदार कर रहे हैं अपने घर का इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नगर योजनाकार कार्यालय के समक्ष हाथों में बैनर पोस्टर लिए फ्लैट खरीदारों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी हरियाणा के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री से अपने घर दिलवाने की गुहार लगा रहे थे। हाथों में बैनर पोस्टर लिए प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट के तहत सेक्टर-37 सी स्थित इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में 716 और दूसरे चरण में 276 समेत कुल 992 फ्लैट हैं, जिसके खरीदार पिछले दो साल से लगातार प्रदर्शन करने को विवश हैं। वर्ष 2018 में इस प्रोजेक्ट की बुकिंग हुई थी। वर्ष 2023 में इसे लोगों को सौंप दिया जाना था मगर अभी तक प्रोजेक्ट का 20 प्रतिशत काम अधूरा है। 12 महीने से प्रोजेक्ट का काम बंद है। खरीदार एक ओर बैंक किस्त भर रहे हैं, दूसरी और किराये के घर में किराया दे रहे हैं। हरेरा, डीटीसीपी समेत तमाम दरवाजे खटखटा चुके हैं। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सरकार हस्तक्षेप कर बिल्डर से उनके शीघ्र बनवाएं और उन्हें सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed