{"_id":"684f08aa5df524e38d0f2952","slug":"ashadh-fair-begins-to-be-lively-devotees-visit-the-mother-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-60088-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आषाढ़ मेले में रौनक शुरू, श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आषाढ़ मेले में रौनक शुरू, श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन
विज्ञापन
दर्शन को सुविधाजनक बनाने के लिए वीआईपी गेट भी आमजन के लिए खोला गया
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। माता शीतला मंदिर के आषाढ़ मेले में श्रद्धालुओं ने दर्शन माता के दर्शन किए। मंदिर में भक्तों के दर्शन को सुविधाजनक बनाने के लिए वीआईपी गेट भी आमजन के लिए खोल रखा है। हालांकि, रविवार को भक्तों को दर्शन के लिए लंबी लाइन से नहीं गुजरना पड़ा।
मंदिर के बाहर आषाढ़ मेले की रौनक शुरू हो गई है। पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने बच्चों के खिलौने, सिंदूर, मालाएं आदि की खरीदारी की। मेला परिसर में गहमा-गहमी रविवार से शुरू हो गई है। मंदिर के प्रबंधन यज्ञ दत्त शर्मा ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को सर्वाधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। आषाढ़ मेले में सोमवार व मंगलवार को दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु माता के दर्शन करेंंगे। हरियाणा और दिल्ली एनसीआर के गांवों से लोग परिवार सहित माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
मंदिर परिसर में भजन कीर्तन, मुंडन और मन्नत के धागे बांधने, माता के तालाब की मिट्टी लेने और मंदिर में ईंट से प्रतीकात्मक घर बनाने में भी भक्त जुटे थे। ऐसा माना जाता है कि यहां ईंट जोड़कर घर बनाने वालों के घर बन जाते हैं। सामाजिक संगठन गिफ्ट अ ट्री नेटवर्क ने रविवार को मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। संगठन प्रमुख दीपक गौड़ उर्फ ट्री मैन और सविता भूमि गौड़ ने बताया कि पौधरोपण के साथ उन्होंने स्त्री शक्ति और धरती माता को नमन किया। देहरादून से आई लड़कियों कशिका, नव्या, मुस्कान और ऋतिका ने इस अभियान में हिस्सा लिया।