फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Argument between cousins, firing on property dealer's car

Gurugram News: मौसेरे भाइयों में कहासुनी, प्राॅपर्टी डीलर की गाड़ी पर फायरिंग

Thu, 14 Aug 2025 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Argument between cousins, firing on property dealer's car
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-56 थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात शराब पीने के दौरान मौसेरे भाइयों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद एक भाई ने दूसरे भाई की फॉर्च्यूनर गाड़ी पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान पीड़ित अपनी गाड़ी में मौजूद नहीं था और गाड़ी उसके दोस्त के कार्यालय के बाहर सड़क पर खड़ी हुई थी। गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली खोल बरामद किया है।
बहरामपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्रॉपटी डीलिंग का काम करता है। 12 अगस्त की रात करीब 9 बजे वह अपने कार्यालय में बैठा था। उसके कार्यालय में उनके गांव का रहने वाला सुल्तान, जसन, आकाश दायमा और पुराना गांव बहरामपुर निवासी उसकी मौसी का लड़का ब्रह्म भाटी भी बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान कृष्ण कुमार व ब्रह्म भाटी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। ब्रह्म भाटी ने अपनी मौसी के लड़के कृष्ण कुमार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद कृष्ण कुमार अपने दोस्त गोवर्धन प्रधान के कार्यालय में चला गया और उसने अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी दोस्त के कार्यालय के बाहर खड़ी कर दी। इसके 10 मिनट बाद ही कार्यालय के बाहर गोली चलने की आवाज आई। कृष्ण कुमार ने आरोप लगाया है कि जब उसने दोस्त के कार्यालय से बाहर निकलकर देखा तो ब्रह्म भाटी ने उसकी फॉर्च्यूनर गाड़ी पर फायर किया था और माैके से अपनी थार गाड़ी में बैठकर भाग गया। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि आरोपी ब्रह्म भाटी का जेसीबी, ट्रैक्टर व ट्रॉली का काम है।
विज्ञापन

गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और क्राइम सीन टीम को बुलाया। क्राइम सीन टीम की प्रभारी डॉ. ज्योति ने एक खाली कारतूस का खोल बरामद किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसीपी सदर यशवंत यादव भी मौके पर पहुंचे और शिकायतकर्ता से पूछताछ की। पुलिस ने पीड़ित कृष्ण कुमार की शिकायत के आधार पर सेक्टर-56 थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 287, 351 (2) और आर्म्स एक्ट 1959 की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए फायरिंग की वारदात में प्रयोग की थार गाड़ी को ब्रह्म भाटी के घर से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


00
फॉर्च्यूनर गाड़ी पर फायरिंग करने वाले आरोपी ब्रह्म भाटी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। थार गाड़ी को आरोपी के घर से बरामद कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी से फायरिंग करने में प्रयोग किया गया हथियार भी बरामद किया जाएगा।
- अनिल कुमार, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed