फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Aravalli will be surveyed with drone cameras

ड्रोन कैमरों से होगा अरावली का सर्वे

Tue, 03 Aug 2021 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Aravalli will be surveyed with drone cameras
गुरुग्राम। अरावली में अवैध कब्जों को चिह्नित करने के लिए ड्रोन कैमरों से पूरी अरावली का सर्वे कराया जाएगा। सर्वे इसी सप्ताह कराने की तैयारी कर ली गई है। बाकायदा उपायुक्त ने वन अधिकारियों को इसके निर्देश भी दे दिए हैं। अवैध कब्जों और अवैध निर्माण के खिलाफ मिल रही गलत रिपोर्ट के कारण प्रशासन ने ड्रोन कैमरों का सहारा लेने का फैसला किया है। सर्वे के बाद ही ऐसे अवैध कब्जों और निर्माण के खिलाफ आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ . यश गर्ग ने मुख्य वन संरक्षक वास्वी त्यागी की मौजूदगी में वन अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्णय पर मुहर लगाई। बैठक के बाद डॉ. गर्ग ने कहा कि इस बेस लाइन सर्वे में वन क्षेत्र में बनी सभी प्रकार की संपत्तियों को उनके क्षेत्रफल के साथ चिह्नित किया जाएगा। इसमें नगर निगम गुरुग्राम, नगर निगम मानेसर तथा जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में पड़ने वाले वन क्षेत्र की सभी संपत्तियों की मैपिंग हो जाएगी। वास्वी त्यागी ने बताया कि फरीदाबाद के खोरी गांव में वन क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के लिए दिए गए आदेशों में उच्चतम न्यायालय ने वन क्षेत्र को सभी प्रकार के अवैध निर्माणों से मुक्त करने के आदेश दिए हैं। उन्हीं आदेशों की पालना में गुरुग्राम में भी वन क्षेत्र से अवैध निर्माण हटाए जाएंगे।
विज्ञापन

वन विभाग ने यहां जीओ रेफ्रेंस मैप तैयार किए हैं जो जिला प्रशासन की सर्वे करने वाली टीमों के साथ साझा किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पंजाब भूमि संरक्षण अधिनियम (पीएलपीए) के तहत जिले में 33 रेवेन्यू अस्टेट की लगभग 6800 हेक्टेयर भूमि आती है। बैठक में डीटीपी इनफोर्समेंट आरएस बाठ, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सारवान, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त हरिओम अत्री, सोहना के तहसीलदार सुशील शर्मा सहित कई अधिकारीगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed