{"_id":"690a514518636aad7d0a2860","slug":"appu-ghar-sealed-for-rs-743-crore-property-tax-arrears-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-71339-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 7 करोड़ 43 लाख प्रॉपर्टी टैक्स बकाया होने पर अप्पू घर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 7 करोड़ 43 लाख प्रॉपर्टी टैक्स बकाया होने पर अप्पू घर सील
विज्ञापन
बार-बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद जमा नहीं कराया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने मंगलवार को शहर के सेक्टर-29 स्थित अप्पू घर एम्यूजमेंट पार्क को सील कर दिया। निगम की यह कार्रवाई प्रॉपर्टी टैक्स के 7 करोड़ 43 लाख 50 हजार 299 रुपये के भारी बकाये के चलते की गई है। इस पार्क को चलाने वाली फर्म इंटरनेशनल रिक्रिएशन एंड एम्यूजमेंट लिमिटेड को बार-बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया था।
मंगलवार को जोनल टैक्सेशन अधिकारी बीएस छोक्कर के नेतृत्व में निगम की टीम मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अप्पू घर एम्यूजमेंट पार्क को सील कर दिया गया। इस दौरान निगम अधिकारियों ने कहा कि टैक्स के भुगतान में लापरवाही बरतने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा।
निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि नगर निगम गुरुग्राम की प्राथमिकता शहर में टैक्स अनुशासन को सख्ती से लागू करना है। उन्होंने कहा कि बार-बार नोटिस भेजने के बावजूद जब बकाया टैक्स जमा नहीं कराया गया, तो निगम को सख्त कार्रवाई करनी पड़ी। भविष्य में भी जिन संपत्तियों पर टैक्स बकाया रहेगा, उनके खिलाफ इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी। निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रॉपर्टी टैक्स से प्राप्त राजस्व का उपयोग शहर के विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने में किया जाता है। ऐसे में बकाया टैक्स वसूली अभियान को और तेज किया जाएगा।