फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Applications for the Dr. Ambedkar Meritorious Student Scheme open until November 30

Gurugram News: डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्र योजना के लिए 30 नवंबर तक आवेदन

Tue, 20 Oct 2026 05:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
Applications for the Dr. Ambedkar Meritorious Student Scheme open until November 30
हरियाणा के पात्र विद्यार्थियों को मिलेगा योजना का लाभ, परिवार की वार्षिक आय चार लाख रुपये तक निर्धारित
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना 2026-27 के तहत पात्र विद्यार्थी 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) विभाग की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत परिवार की वार्षिक आय चार लाख रुपये तक होने और हरियाणा का स्थायी निवासी होने की शर्त निर्धारित की गई है।


सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अनुसूचित जाति, विमुक्त जातियों, घुमंतु एवं अर्ध-घुमंतु जनजातियों, टपरिवास समुदाय, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के पात्र विद्यार्थी योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 17 अगस्त से शुरू हो चुका है। विद्यार्थी सरल हरियाणा पोर्टल saralharyana.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 0172-2583378 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed