फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Applications for B.Ed.-M.Ed. admission have started; fill out the form by August 8.

Gurugram News: बीएड-एमएड दाखिले के लिए आवेदन शुरू, 8 अगस्त तक भरें फॉर्म

Thu, 23 Jul 2026 05:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
Applications for B.Ed.-M.Ed. admission have started; fill out the form by August 8.
- गुरुग्राम विश्वविद्यालय ने जारी किया प्रवेश कार्यक्रम, 17 अगस्त को आएगी पहली मेरिट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के बीएड और एमएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 8 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन करने और सभी आवश्यक दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करने की अपील की है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, 12 अगस्त तक कॉलेज प्रवेश समितियां ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेजों का सत्यापन करेंगी। जिन आवेदनों में कोई कमी या आपत्ति होगी, उनका निस्तारण कर 14 अगस्त तक दोबारा सत्यापन किया जाएगा। पहली मेरिट सूची 17 अगस्त को जारी होगी। चयनित अभ्यर्थियों को 18 से 20 अगस्त के बीच संबंधित कॉलेज में मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराकर प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। कॉलेज 21 अगस्त तक प्रवेशित विद्यार्थियों का विवरण विश्वविद्यालय को भेजेंगे। पहली मेरिट में पसंदीदा कॉलेज नहीं मिलने वाले अभ्यर्थियों को 24 और 25 अगस्त को कॉलेज विकल्प बदलने का अवसर मिलेगा। दूसरी मेरिट सूची 27 अगस्त को जारी होगी। इसमें चयनित अभ्यर्थी 1 और 2 सितंबर को दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा करेंगे। उनका विवरण 3 सितंबर तक विश्वविद्यालय को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के अनुसार, कॉलेज स्तर पर फिजिकल/ओपन काउंसलिंग 7 सितंबर को होगी। हालांकि नए सत्र की कक्षाएं 1 सितंबर से प्रारंभ कर दी जाएंगी। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से प्रवेश प्रक्रिया की सभी तिथियों का पालन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed