फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Applications can be made in colleges till 26 August

प्रवेश लेने के लिए 3 दिन, 15 हजार छात्र ही कर चुके हैं ऑनलाइन आवेदन

Mon, 23 Aug 2021 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Applications can be made in colleges till 26 August
गुरुग्राम। नए शैक्षणिक सत्र के लिए महाविद्यालयों में आवेदन करने के लिए अब छात्रों के पास मात्र तीन दिन ही बचे हैं। आगामी बृहस्पतिवार को छात्र महाविद्यालयों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 16 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। आवेदन करने के लिए इस बार बहुत ही कम समय छात्रों को मिला है। यानी कि कुल 11 दिन ही छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए मिले हैं।
विज्ञापन

गुरुग्राम विवि के अनुसार, जिले के नौ महाविद्यालयों में 15 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। लेकिन छात्रों की यह संख्या गत वर्षों की अपेक्षा कम ही है। इसका मुख्य कारण यह भी बताया जा रहा है कि परिवार पहचान पत्र के बिना आवेदन नहीं किया जा सकता। इस कालम को भरे बिना अगले चरण में आवेदन कंपलीट करने में तकनीकी दिक्कत आ रही है। इन दिनों समस्या यह है कि हर किसी छात्र के पास परिवार पहचान पत्र नहीं है। उनको पहचान पत्र बनवाने के लिए सरल पोर्टल पर आवेदन करने में समय लग रहा है। विद्यार्थियों का आरोप है कि आवेदन के कई दिनों के बावजूद अभी तक परिवार पहचान पत्र नहीं बन पाए हैं। तहसील का स्टाफ किसी न किसी कमी को बताकर प्रमाणपत्र रोके हुए हैं। इसी वजह से आवेदन करने में देरी हो रही है।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में परिवार पहचान पत्र की अनिवार्यता को प्रवेश लेने से हटा दिया जाए। ऑनलाइन एडमिशन के साथ-साथ ऑनलाइन शैक्षणिक दस्तावेज का वेरिफिकेशन का काम भी चल रहा है। बताया जाता है कि यह कार्य आगामी 28 अगस्त तक चलेगा। उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा दो सितंबर को छात्रों की पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिले के नौ महाविद्यालयों में 9 हजार 378 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed