फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Appeal of Muslim National Forum, offer Friday prayers at homes only

Gurugram News: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की अपील, घरों पर ही अदा करें जुमे की नमाज

Thu, 03 Aug 2023 07:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 07:57 PM IST
विज्ञापन
Appeal of Muslim National Forum, offer Friday prayers at homes only
मानवता और भारतीयता की रक्षा करें
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नूंह जिले में हुई हिंसा की निंदा करते हुए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने गुरुग्राम सहित एनसीआर के संबंध में अपील की है कि वह शुक्रवार को जुमे की नमाज अपने-अपने घरों पर ही अदा करें।


गुरुग्राम में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक खुर्शीद राजाका, दिल्ली व हरियाणा प्रभारी डॉ. इमरान चौधरी और दिल्ली के संयोजक हाफिज मोहम्मद साबरीन ने संयुक्त रूप से अपील जारी करते हुए कहा कि इस कठिन समय में सभी नागरिक संप्रदाय व क्षेत्रवाद की भावना से ऊपर उठकर मानवता और भारतीयता की रक्षा करें। जिससे शांति बनी रहे। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन व सरकार ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए हैं। किसी को घबराने और पलायन करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

मंच के हरियाणा प्रभारी डॉ. इमरान चौधरी ने कहा कि सभी समुदायों के लोग किसी भी गुनहगार को बचाने की बजाय पुलिस के हवाले करें ताकि धार्मिक उन्माद से बचा जा सके। दिल्ली संयोजक हाफिज मोहम्मद साबरीन ने बताया एहतियात रखते हुए जुमा की नमाज अपने घरों पर ही पढ़ें और नमाज में गुरुग्राम, मेवात और भारत के सुख चैन शांति और तरक्की के लिए दुआ मांगे। मंच हमेशा कट्टरवादी सोच का विरोध करता है और राष्ट्रीयता के साथ भारतीय संस्कृति व परंपराओं का सम्मान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमाम संगठन ने खुले में नमाज न होने की घोषणा की



अमर उजाला ब्यूरो



गुरुग्राम। इमाम संगठन ने बृहस्पतिवार को एक बैठक की। बैठक के दौरान शहर के माहौल को देखते हुए खुले में चार अगस्त को जुमे की नमाज न पढ़े जाने की घोषणा की है। इमाम संगठन के चेयरमैन अब्दुल हबीब ने लोगों से अपील किया है कि लोग अपने घरों में नमाज पढ़े मस्जिद न जाए। इस माहौल में प्रशासन का साथ दें और अफवाहों से बचें। मस्जिद में वही लोग नमाज पढ़ेगे जो मस्जिद में रहते होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed