फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Annual budget of Rs 2574 crore approved for GMDA

Gurugram News: जीएमडीए के लिए 2574 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट मंजूर

Sun, 20 Aug 2023 05:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 05:58 PM IST
विज्ञापन
Annual budget of Rs 2574 crore approved for GMDA
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में जीएमडीए की बैठक संपन्न, शीतला माता मेडिकल कॉलेज के लिए भी 300 करोड़ रुपये मंजूर
विज्ञापन

शहर में अंतिम छोर तक जलापूर्ति के लिए 20 किलोमीटर लंबी नई मास्टर वाटर सप्लाई लाइन भी स्वीकृत की गई



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर के ढांचागत विकास से जुड़े काम करवाने के लिए गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) के 2574.40 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति दे दी गई है। यह बजट वर्ष 2023-24 के लिए है। शीतला माता मेडिकल कॉलेज के लिए भी 300 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इस संबंध में जीएमडीए की बैठक शनिवार की देर रात मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में हुई।

स्वीकृत वार्षिक बजट में ढांचागत तंत्र (सड़क, जलापूर्ति, सीवरेज आदि) के लिए 570.06 करोड़ रुपये, कैपिटल वर्क के लिए 1151.77 करोड़ रुपये, जिसमें स्वास्थ्य सेवाएं विशेषकर शीतला माता मंदिर के लिए 300 करोड़ रुपये, शहरी पर्यावरण के लिए 36 करोड़ रुपये, ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस के लिए 538 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वार्षिक बजट के लिए प्राधिकरण के पास 2043.17 करोड़ रुपये का राजस्व विभिन्न मदों से प्राप्त होगा। साथ ही शेष 531.23 करोड़ रुपये की आवश्यकता पहले से उपलब्ध कॉर्प्स फंड से पूरी की जाएगी।
विज्ञापन




पानी पहुंचाने के लिए 125 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत

बैठक में शहर के विभिन्न क्षेत्रों और नए सेक्टर्स की जलापूर्ति की मांग को लेकर भी नई मास्टर वाटर सप्लाई लाइन का भी प्रस्ताव रखा गया। मुख्यमंत्री ने 20.50 किलोमीटर लंबी मास्टर वाटर सप्लाई लाइन को स्वीकृति दी। इस लाइन के लिए 125 करोड़ रुपये के बजट को भी स्वीकृत किया गया। बसई जल शोधन संयंत्र पार्ट-2 से 200 एमएलडी क्षमता की नई लाइन से सेक्टर-101, 104, 108, 110, 110 ए, न्यू पालम विहार, पालम विहार, सेक्टर 23, एनएच-48 को पार करते हुए साइबर हब आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति होगी। इस लाइन के माध्यम से नए व पुराने शहर में जलापूर्ति की मांग को पूरा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




नए एसटीपी के लिए जमीन हस्तांतरण को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री ने दौलताबाद के पास सेक्टर-107 तथा नौरंगपुर के पास सेक्टर-78 में प्रस्तावित नए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट्स (एसटीपी) के लिए जमीन हस्तांतरण को स्वीकृति प्रदान की। सेक्टर-107 के एसटीपी के लिए 49.93 एकड़ भूमि नगर निगम गुरुग्राम और सेक्टर-78 में 40 एमएलडी क्षमता के एसटीपी के लिए नगर निगम मानेसर 3.75 एकड़ भूमि जीएमडीए को हस्तांतरित करेगी। इसी तरह बैठक में सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) को फरीदाबाद रोड से एनएच-48 तक जोड़ने वाली सड़क के अपग्रेडेशन के काम के तहत वाटिका चौक पर बन रहे अंडरपास के लिए 109.14 करोड़ रुपये की धनराशि को स्वीकृति प्रदान की है। इस अंडरपास का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और जीएमडीएम 50:50 की भागीदारी के साथ कर रहे हैं। बैठक में नजफगढ़ ड्रेन तक पानी की निकासी के लिए लेग-दो व तीन से जुड़े काम, द्वारका एक्सप्रेस के साथ लगती सुवस लेन, सीपीआर के साथ जलनिकासी के लिए ड्रेन, शहर में सड़कों की मरम्मत, वर्तमान कार्यों की प्रगति की समीक्षा आदि पर भी विचार मंथन किया गया।

बैठक में परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डाॅ. कमल गुप्ता, बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य सचिव संजीव कौशल भी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed