फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Annual athletic meet begins at Government College

Gurugram News: राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक एथलेटिक मीट का शुभारंभ

Mon, 03 Nov 2025 05:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 05:59 PM IST
विज्ञापन
Annual athletic meet begins at Government College
गुरुग्राम। राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-9 में 20वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन बड़े ही उत्साह और जोश के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि वार्ड-8 के पार्षद नरेश कटारिया रहे, जबकि राजकीय महाविद्यालय बीसर की प्राचार्य डॉ. मीनू शर्मा और गुरुग्राम विश्वविद्यालय के खेल सचिव डॉ. कार्तिकेय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीलम दहिया ने अतिथियों का स्वागत किया और खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन के लिए प्रेरित किया। मीट के पहले दिन खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई इवेंट्स में पदक जीते। छात्रों की व्हील-बैरो दौड़ में दीपेश-हितेश की जोड़ी ने प्रथम, नीरज-रोहित ने द्वितीय और ऋषभ-दिवांशु ने तृतीय स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ में विनीत ने स्वर्ण, देवांशु ने रजत और गौतम ने कांस्य पदक जीता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed