फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Animal farmer credit card scheme launched to make it self-reliant

पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना शुरु

Mon, 06 Jul 2020 06:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Animal farmer credit card scheme launched to make it self-reliant
गुरुग्राम। पशुपालकों को आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बनाने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत एक लाख 60 हजार रुपये की राशि का ऋण पशुपालक किसान क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से बिना कुछ गिरवी रखे सरलता से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिले के उपायुक्त अमित खत्री ने बताया कि सरकार ने पशुधन व्यवसाय को बढ़ावा देने और पालकों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना (पीकेसीसी) शुरू की है।
विज्ञापन

पीकेसीसी के बारे में पशुपालन व डेयरी विभाग की उपनिदेशक डॉ. पुनीता ने बताया कि पशुपालक किसान क्रेडिट कार्ड से तीन लाख रुपये तक का ऋण चार प्रतिशत सालाना साधारण ब्याज दर पर कुछ गिरवी रख कर लिया जा सकता है, मगर एक लाख 60 हजार रुपये की राशि तक का ऋण बिना कुछ गिरवी रखे ले सकता है। इससे ज्यादा ऋण लेने की स्थिति में क्रेडिट कार्ड धारक तीन लाख रुपये से अधिक राशि का ऋण 12 प्रतिशत सालाना के साधारण ब्याज दर पर ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी बैंक पशु किसान क्रेडिट कार्ड धारक को सालाना चार प्रतिशत साधारण ब्याज दर पर ऋण देंगे। इस सात प्रतिशत ब्याज दर में से समय पर भुगतान करते रहने पर केंद्र सरकार तीन प्रतिशत ब्याज दर का अनुदान अधिकतम तीन लाख रुपये तक की ऋण राशि पर दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि क्रेडिट कार्ड को इस्तेमाल करने के लिए कार्ड धारक बाजार में प्रचलित किसी भी साधारण डेबिट कार्ड की भांति किसी भी एटीएम मशीन से राशि निकलवाने या बाजार में कोई भी खरीदारी करने के लिए प्रमाणित लिमिट के अनुसार इसका प्रयोग कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed