फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   An acquaintance raped a teenage girl by giving her intoxicants.

Gurugram News: किशोरी को नशीला पदार्थ देकर परिचित ने किया दुष्कर्म

Sat, 06 Jan 2024 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
An acquaintance raped a teenage girl by giving her intoxicants.
किशोरी को नशीला पदार्थ देकर परिचित ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन




-आरोपी ने माता-पिता को जेल से छुड़ाने के नाम पर झांसे में लिया था

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। नाना-नानी के घर आई किशोरी के साथ परिचित द्वारा नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी। मानेसर महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर पोक्सो समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस के अनुसार, मूल रूप से बिहार की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी दिल्ली में रहती है। उसके नाना-नानी मानेसर महिला थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहते हैं। कुछ समय पहले किशोरी के नाना-नानी ने किशोरी के माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिस मामले में दोनों जेल में बंद हैं। ऐसे में किशोरी ज्यादातर समय अपने नाना-नानी के घर पर ही रहती थी। किशोरी के नाना-नानी के घर सुभाष राघव नामक व्यक्ति का आना जाना था। आरोप है कि साल 2022 में सुभाष ने किशोरी को झांसे में लिया और जेल से उसके माता-पिता को छुड़ाने की बात कही। इसके साथ ही उसे नशीला पदार्थ देकर उसके साथ गलत हरकत की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की।


पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने इस कृत्य के बाद से लगातार किशोरी पर दबाव बनाया और उसके साथ कई बार गलत हरकत की। इस बारे में किशोरी ने पुलिस को बताया जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईपीसी 323, 328, 376, 506 व 6 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामला साल 2020 का है। इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed