{"_id":"69b463a509d7c4eac90565f0","slug":"amidst-the-interplay-of-sunshine-and-clouds-the-temperature-crosses-the-33-degree-mark-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-82012-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: धूप की आंखमिचौली के बीच तापमान 33 डिग्री के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: धूप की आंखमिचौली के बीच तापमान 33 डिग्री के पार
विज्ञापन
तेज धूप के साथ उड़ती धूल ने बढ़ाई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में बढ़ती गर्मी और जहरीली हवा से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को दिनभर धूप आंखमिचौली करती रही। तेज धूप निकलने से लोगों को काफी परेशानी हुई। वहीं तेज हवाओं के साथ उड़ती धूल के कारण सड़कों पर चलना भी मुश्किल हो गया है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंड से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है। दूसरी ओर शहर की हवा की गुणवत्ता चिंताजनक बनी हुई है। कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब से बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। ग्वाल पहाड़ी में एक्यूआई 181, सेक्टर-51 में 323, टेरी ग्राम में 262 और विकास सदन में 317 दर्ज किया गया, जबकि औद्योगिक क्षेत्र मानेसर में भी एक्यूआई 317 रहा।
मौसम और धूलभरी हवाओं के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को बाहर निकलते समय मास्क पहनने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने 18 मार्च को बारिश की संभावना जताई है, जिससे गर्मी और प्रदूषण से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।